Stock market

बिकवाली से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 422 अंक लुढ़का

947 0

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 421.82 अंक यानी 1.10 प्रतिशत लुढ़ककर 38,492.95 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 97.70 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट में 11,202.85 अंक पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट में हुई

एशियाई बाजारों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत गिरावट में हुई, लेकिन कुछ देर के लिए यह हरे निशान में लौट आया। इसके बाद बिकवाली का जोर बढ़ने से बाजार फिर लाल निशान में उतर गया।

देसी लुक से IAS अधिकारी मोनिका यादव बनीं सोशल मीडिया सेलिब्रेटी

रिलायंस इंडस्ट्रीज में पौने चार फीसदी की गिरावट रही, उर्जा समूह में सबसे अधिक बिकवाली रही

रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के साथ सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की टीसीएस और इंफोसिस में हुयी बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाया। उर्जा समूह में सबसे अधिक बिकवाली रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज में पौने चार फीसदी की गिरावट रही। वहीं, इंडसइंड बैंक के शेयर साढ़े चार प्रतिशत चढ़े।

सेंसेक्स के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने लिवाली की

सेंसेक्स के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों में निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,762.55 अंक पर और स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत चढ़कर 12,948.36 अंक पर बंद हुआ है।

एशिया में जापान का निक्की 1.15 प्रतिशत टूट गया, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 2.06 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 0.45 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.27 प्रतिशत की तेजी में बंद हुआ। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.27 प्रतिशत मजबूत हुआ जबकि जर्मनी का डैक्स 0.14 प्रतिशत फिसल गया।

Related Post

Mayur Dixit

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में वाहन दुर्घटनाओं पर डीएम जता चुके हैं चिंता

Posted by - June 28, 2025 0
जिलाधिकारी (Mayur Dixit) हरिद्वार के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में, परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा दिनांक 23 जून से 28 जून…
मायावती

मायावती बोलीं-देश में गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त, कांग्रेस के रास्ते पर मोदी सरकार

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बुधवार को 64वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती ने अपने जन्मदिन…
Harshvardhan Singh

2030 तक भुखमरी खत्म करने में कोरोना महामारी बन रही है रुकावट: डॉ. हर्षवर्धन

Posted by - April 20, 2021 0
ऩई दिल्ली। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने कहा है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 ने विश्वभर में…