दिल बेचारा

सुशांत की फिल्म ‘दिल बेचारा’ के लिए उत्साहित हैं कार्तिक, बोले -चलो सब साथ में देखते हैं

886 0

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ देखने के लिये उत्साहित हैं।दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है।

फिल्म में संजना संघी ने सुशांत के अपोजिट काम किया है, जो लीड एक्ट्रेस के तौर पर उनकी डेब्यू फिल्म है। यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म ‘द फॉल्ट इन आर स्टार्स’ की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है।

सुशांत सिंह के निधन के बाद से ही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म के ट्रेलर से लेकर सॉन्ग्स तक को दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। कार्तिक आर्यन ने भी इस फिल्म को लेकर ट्वीट किया है और लोगों से अपील की है कि सब साथ मिलकर इस फिल्म को देखें।

भारत में कुल 1,290 कोरोना टेस्ट लैब तैयार : आईसीएमआर

कार्तिक आर्यन ने ‘दिल बेचारा’ का पोस्टर शेयर किया है जिसमें फिल्म की टाइमिंग भी लिखी है। सुशांत और संजना संघी स्टारर दिल बेचारा 24 जुलाई का रात 7.30 बजे डिजिटल प्रीमियर होगा। कार्तिक ने इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा, “चलो सब साथ में देखते हैं। ‘दिल बेचारा’ प्रीमियर।”

Related Post

'छपाक' पर रोक नहीं

‘छपाक’ पर रोक नहीं, कोर्ट बोला- निर्माता एसिड पीड़िता की वकील अपर्णा को दें क्रेडिट

Posted by - January 9, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दीपिका पादुकोण और विक्रांत मेसी स्टारर फिल्म ‘छपाक’ की रिलीज पर रोक…
CM Vishnudev Sai

विकसित भारत में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने हम तत्पर हैं: सीएम साय

Posted by - February 24, 2024 0
रायपुर। ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़ संकल्प यात्रा’ के तहत आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…
CM Dhami

गणतंत्र दिवस संविधान निर्माण का महापर्व है – मुख्यमंत्री

Posted by - January 25, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या…