share market

कोविड-19 की चिंता में शेयर बाजार की तेजी थमी, करीब एक फीसदी फिसला

916 0

मुंबई । कोविड-19 की चिंता में विदेशों में रही गिरावट से घरेलू शेयर बाजारों में भी आज निवेश धारणा कमजोर रही और बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी करीब एक फीसदी लुढ़क गया।

शेयर बाजार में पांच दिन की लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में गिराट आई

सेंसेक्स 345.51 अंक यानी 0.94 प्रतिशत टूटकर 36,329.01 अंक पर तथा निफ्टी 93.90 अंक अर्थात् 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 10,705.75 अंक पर बंद हुआ। पांच दिन की लगातार तेजी के बाद शेयर बाजार में गिराट आई है।

शेयर बाजार की शुरुआत तेजी में हुई लेकिन चौतरफा बिकवाली के दबाव में कुछ ही देर में यह लाल निशान में चला गया। रियलिटी, आईटी, टेक और ऑटो समूहों का सूचकांक करीब दो प्रतिशत लुढ़क गया।

दुनिया में कोविड-19 का सबसे बुरा दौर आना अभी बाकी : डब्ल्यूएचओ

विदेशों में अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार लाल निशान में रहे

विदेशों में अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार लाल निशान में रहे। एशियाई शेयर बाजारों में जहाँ मिश्रित रुख देखा गया, वहीं यूरोपीय शेयर बाजार पूरी तरह गिरावट में रहे। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के मामले बढ़ने की चिंता में यूरोप में शेयर बाजार लुढ़क गये।

एशिया में जापान का निक्की 0.78 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.24 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 1.74 फीसदी और हांगकांग का हैंगसेंग 0.59 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.62 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.35 फीसदी कमजोर हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर साढ़े चार प्रतिशत, एशियन पेंट्स के साढ़े तीन प्रतिशत और बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी तथा एचसीएल टेक्नोलॉजजी के शेयर लगभग तीन प्रतिशत टूट गये। इंडसइंड बैंक में पाँच प्रतिशत से अधिक की तेजी रही।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने बिकवाली की। बीएसई का मिडकैप 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13,483.41 अंक पर स्मॉलकैप 0.43 प्रतिशत लुढ़ककर 12,785.13 अंक पर बंद हुआ।

Related Post

निशानेबाजी विश्व कप रद्द

कोविड-19 प्रकोप के कारण, दिल्ली में होने वाला निशानेबाजी विश्व कप रद्द

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेज में मई में होने वाले आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप को…
CM Vishnu Dev Sai

बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति आपस में गहराई से जुड़ी है : सीएम विष्णुदेव साय

Posted by - March 22, 2025 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा है कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपराएं, त्योहार और पारिवारिक…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हुई घटनाओं का लिया संज्ञान, निष्पक्ष कार्यवाही के दिये निर्देश

Posted by - August 19, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नैनीताल एवं बेतालघाट में हाल ही में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते…
CM Dhami

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नियमित रोजगार मेलों का आयोजन सुनिश्चित करें: सीएम धामी

Posted by - July 14, 2025 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को तकनीकी शिक्षा विभाग की वर्चुअल समीक्षा बैठक में अधिकारियों को…