corona in India

भारत : 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 22,771 नये मामले

920 0

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की दिनोंदिन भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 22,771 नये मामले सामने आये हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 6.48 लाख के पार पहुंच गयी है।

देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,315 हो गई

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश भर में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 22,771 नये मामले सामने आये हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,48,315 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 442 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18,655 हो गई है।

फिल्मे पर्दे पर दिखेगी गलवान घाटी में 20 जवानों की शहादत की कहानी

अब तक कुल 3,94,227 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं, देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,35,433 सक्रिय मामले

इसी अवधि में 14,335 रोगी संक्रमणमुक्त हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 3,94,227 मरीज रोगमुक्त हो चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,35,433 सक्रिय मामले हैं। कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संंक्रमण के 6,364 मामले दर्ज किये गये और 198 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,92,990 और मृतकों की संख्या बढ़कर 8,376 हो गयी है।

राज्य में 1,04,687 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचे तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार हो गई है, पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की संख्या 4,329 बढ़कर 102,721 पर पहुंच गयी है और इसी अवधि में 64 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1,385 हो गयी है। राज्य में 58,378 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

Related Post

रेपो रेट

अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर : RBI ने घटाया GDP का अनुमान, रेपो रेट यथावत

Posted by - December 5, 2019 0
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की समीक्षा बैठक का गुरुवार को एलान हुआ। इसमें…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने हिमांशु नेगी के परिजनों से घर जाकर की भेंट

Posted by - August 21, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को भराड़ीसैण निवासी हिमांशु नेगी के घर पर जाकर उनके परिवारजनों…

भारत में हिंदुओं का सर्वाधिक धर्मांतरण, परिवर्तित होने वालों में अधिकतर SC, बोले- भेदभाव है वजह- रिपोर्ट

Posted by - June 30, 2021 0
धर्मांतरण को लेकर जारी सियासत के बीच प्यू रिसर्च सेंटर के हालिया सर्वे में सामने आया है कि भारत में…
CM Dhami

CM धामी ने रजत जयंती वर्ष के “ऐतिहासिक” बजट की सराहना की

Posted by - February 22, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य विधानसभा में अपने अभिभाषण के दौरान सरकार की नीतियों…