एक दिन में 2.17 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट

भारत में एक दिन में 2.17 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट हुए : आईसीएमआर

843 0

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,17,931 नमूनों की जांच की गयी जिससे अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या बढ़कर 88,26,585 हो गयी है।

सांस लेने का तरीका बदलकर आप हरा सकते हैं कोरोना वायरस को

कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,056 हो गयी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस दौरान देश में कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,056 हो गयी है। इन सभी लैब में पिछले 24 घंटे में 2,17,931 नमूनों की जांच की, जिससे अब तक जांच किये गये कुल नमूनों की संख्या बढ़कर 88,26,585 हो गयी है।

इनमें सरकारी लैब की संख्या 764 तथा निजी लैब की 292 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 576(सरकारी: 365 , निजी: 211) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 394 (सरकारी: 367, निजी: 27) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 86 (सरकारी: 32, निजी: 54) हैं।

इन 1,056 लैब ने 30 जून को कुल 2,17,931नमूनों की जांच की। इस तरह अब तक कुल 88,26,585 नमूनों की जांच की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी तक केवल पुणे की एक लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा थी और अब पांच माह बाद देश भर की 1,056 लैब में कोरोना वायरस संक्रमण की जांच की सुविधा उपलब्ध है।

Related Post

हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर रोक नहीं, ICMR बोला- भारत में नहीं मिला दुष्प्रभाव

Posted by - May 26, 2020 0
नई दिल्ली। आईसीएमआर ने कहा है कि भारत में हुए अध्ययनों में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के कोई अहम दुष्प्रभाव सामने नहीं आए…
CM Dhami

सीएम धामी ने जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - November 24, 2023 0
हरिद्वारः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को कनखल स्थित जगतगुरू आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से…

ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड, नीतू ने फोटोज के साथ शेयर किया प्यारा मेसेज

Posted by - May 13, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पिछले साल सितंबर से ही यूएस के अस्पताल में कैंसर का इलाज ले रहे ऋषि से कई सितारे…