सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसला, जानें 30 जून का ताजा भाव

1175 0

 

नई दिल्ली। सोना सोमवार को नए शिखर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को फिसल गया। मंगलवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट आई है। सोना 20 रुपये सस्ता होकर 48534 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

बता दें सोमवार को 24 कैरेट सोना 48600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था, बाद में इसमें थोड़ी और नरमी आई। अगर हाजिर भाव की बात करें तो सोने का यह अब अब तक रिकॉर्ड है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) सोने-चांदी की औसत कीमत अपटेड करती है।

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में इस अभिनेत्री से हुई पूछताछ

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन दिल्ली के मीडिया प्रभारी राजेश खोसला के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। खोसला कहते हैं कि सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में मामूली अंतर होता है।

सोना वाायदा कीमतों में तेजी

मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना की कीमत 86 रुपये की तेजी के साथ 48,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एमसीएक्स में सोने के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 86 रुपये अथवा 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई जिसमें 13,630 लॉट के लिए कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.13 प्रतिशत बढ़कर 1,783.50 डॉलर प्रति औंस हो गया।

चांदी वाायदा और मजबूत

वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी की कीमत 147 रुपये की तेजी के साथ 49,130 रुपये प्रति किग्रा हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 147 रुपये अथवा 0.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,130 रुपये प्रति किग्रा हो गयी जिसमें 10,529 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेष्रूकों ने कहा कि चांदी वायदा कीमतों में तेजी आने का मुख्य कारण्र घरेलू बाजार में तेजी के रुख ककी वजह से कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करना था। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में, चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.10 डॉलर प्रति औंस हो गई।

Related Post

CM Dhami paid tribute to Major Dhyanchanda

अब अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धा आयोजन के लिए तैयार हैं उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

Posted by - August 29, 2025 0
शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद जयंती के अवसर पर बहुउद्देश्यी क्रीड़ा हाल परेड ग्राउंड में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस – 2025,…

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन बोले- ‘ हे ईश्वर मेरी मदद कीजिए…’

Posted by - July 25, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के कारण इन दिनों हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हॉस्पिटल…
CM Yogi

राष्ट्र के लिये सब कुछ समर्पित, अगले 6 माह में पीओके होगा हमारा : सीएम योगी

Posted by - May 18, 2024 0
मालेगांव, पालघर, मुम्बई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को महाराष्ट्र में धुआंधार प्रचार किया। उन्होंने धुले, पालघर और…