जैकलीन फर्नांडीस

जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों घुड़सवारी के अलावा जानें और क्या कर रहीं है काम?

1086 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीस इन दिनों घुड़सवारी सीख रही हैं। जैकलीन फर्नांडीस लॉकडाउन के बाद से ही सलमान खान के फार्महाउस में हैं।

 लॉकडाउन में जैकलिन फर्नांडीस वहीं से अपने दो सॉन्ग भी रिलीज कर चुकी हैं

जैकलिन फर्नांडीस वहीं से अपने दो सॉन्ग भी रिलीज कर चुकी हैं। जैकलीन फर्नांडीस ने बताया कि अभी मैं एक फार्म में हूं और भाग्यशाली हूं कि लॉकडाउन की घोषणा से पहले ही मैं यहां आ गई थी। यह दो महीने अच्छे रहे हैं, यहां माहौल बेहद अच्छा है और अच्छी ताजी हवा है।

https://www.instagram.com/p/B9yCWRhn13d/?utm_source=ig_web_copy_link

जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि मैं रोजाना सुबह और शाम घुड़सवारी करती हूं

जैकलीन फर्नांडीस ने कहा कि मैं रोजाना सुबह और शाम घुड़सवारी करती हूं, यह मुझे वास्तव में बहुत पसंद है। मैं वर्कआउट कर रही हूं और योग तथा ध्यान में समय गुजार रही हूं। मैं रीडिंग करने की भी कोशिश कर रही हूं। मैं जितना संभव हो उतने कोर्स करने की कोशिश कर रही हूं तो फ़िलहाल मैं एक हिंदी का कोर्स कर रही हूं और साथ ही एडिटिंग का कोर्स भी कर रही हूं, जिससे मुझे अपने ब्लॉग बनाने और पूरी प्रक्रिया को समझने में मदद मिल रही है क्योंकि हम ऐसी स्थिति में हैं, जहां मेरे साथ मेरी टीम नहीं है इसलिए बहुत सी चीजें मुझे अपने दम पर करने की जरूरत है और मैं अपना काम पूरा कर रही हूं।

https://www.instagram.com/tv/B_3_NsdnfOL/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Post

Bollywood actress shikha malhotra

नर्स बनकर कोरोना मरीजों की सेवा करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री अब खुद हुईं संक्रमित

Posted by - October 10, 2020 0
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए सभी लोग अपने-अपने स्तर से मदद करने में जुटे हैं। इस…

बॉक्स ऑफिस पर ‘उरी’ का कब्जा, युद्ध पर बनी ये 5 हॉलीवुड फिल्में

Posted by - January 24, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। विक्की कौशल स्टारर ‘उरी’ द सर्जिकल स्ट्राइक ने 2019 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज पहली हिट मूवी है।सर्जिकल…
Nishikant Kamat's condition serious

अस्पताल ने जारी किया हेल्थ बुलेटिन, निर्देशक निशिकांत कामत की हालत को बताया गंभीर

Posted by - August 17, 2020 0
बीते कई दिनों से निर्देशक निशिकांत कामत अस्पताल में भर्ती है। उनके निधन की खबर सामने आ रही है। तो…