WHO

मां के दूध से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं : डब्ल्यूएचओ

1044 0

नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं है। इसलिए कोविड-19 पीड़ित महिलायें भी शिशु को अपना दूध पिला सकती हैं।

कोविड-19  संक्रमण का संदेह होने पर भी शिशु को अपना दूध पिलाने के लिए मां को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित या संक्रमण का संदेह होने पर भी शिशु को अपना दूध पिलाने के लिए मां को प्रोत्साहित किया जाना चाहिये। जब तक मां बहुत ज्यादा बीमार नहीं है बच्चे को उससे अलग नहीं किया जाना चाहिये।

स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला

संगठन में मातृ, शिशु, बाल एवं किशोर स्वास्थ्य के निदेशक डॉ. अंशु बनर्जी ने कहा कि स्तनपान के जरिये कोरोना संक्रमण का अब तक कोई प्रमाण नहीं मिला है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मां के दूध में हमें अब तक जिंदा वायरस नहीं मिला है। मां के दूध में कोविड-19 वायरस के आरएनए के अंश मिले हैं, लेकिन जिंदा वायरस नहीं मिला है। इसलिए मां से बच्चे को कोरोना संक्रमण होने का अब तक कोई प्रमाण नहीं है।

दिल्ली में पेट्रोल 75 व डीजल की कीमत 73 रुपये प्रति लीटर के पार

 स्तनपान से कोविड-19 होने के खतरे की तुलना में इसके फायदे कहीं अधिक हैं

डॉ. तेद्रोस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ ने स्तनपान के दौरान मां से शिशु को कोविड-19 होने के जोखिम का सावधानीपूर्वक अध्ययन किया है। हम जानते हैं कि बच्चों में कोविड-19 का खतरा कम होता है जबकि कुछ ऐसी अन्य बीमारियों का खतरा अधिक होता है जिन्हें स्तनपान के जरिये रोका जा सकता है। मौजूदा प्रमाणों के आधार पर डब्ल्यूएचओ की सलाह है कि स्तनपान से कोविड-19 होने के खतरे की तुलना में इसके फायदे कहीं अधिक हैं।

डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 संक्रमित मां द्वारा स्तनपान के बारे दिशा-निर्देश भी जारी किया

डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 संक्रमित मां द्वारा स्तनपान के बारे दिशा-निर्देश भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि स्तनपान से पहले मां को मास्क लगाना चाहिये, शिशु को छूने से पहले और बाद में अपने हाथ धोने चाहिये। साथ ही नियमित रूप से आसपास की सतहों को साफ और संक्रमण मुक्त करना चाहिये।

Related Post

गंगा का कायाकल्प

गंगा के कायाकल्प में जनसहभागिता जरूरी, ताकि विश्वपटल पर होगी चर्चा : पीएम मोदी

Posted by - December 14, 2019 0
कानपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को कानपुर में कहा कि गंगा समूचे भारतीय उपमहाद्वीप की पवित्र नदी है। इसको स्वच्छ…
CM Bhajan Lal

प्रकृति बचाने के लिए बदलाव की स्वयं से करें शुरूआत- सीएम भजनलाल

Posted by - August 24, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal)  ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हमारी…
अक्षय ,पीएम मोदी , ट्विंकल खन्ना

अक्षय के सामने पीएम ने किया ट्विंकल का जिक्र, अब एक्ट्रेस ने बोली ये बात

Posted by - April 24, 2019 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। पीएम  मोदी ने अभिनेता अक्षय कुमार को दिए एक इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल के ट्वीट्स का जिक्र करते…
CM Dhami

सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध: सीएम धामी

Posted by - February 19, 2025 0
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) कैबिनेट ने बुधवार को भू-कानून को मंजूरी दे दी। प्रदेश में…