corona in India

भारत में कोरोना से रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत, संक्रमण के 9987 नये मामले

771 0

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 331 लोगों की मौत हुई है। संक्रमण के मामले भी हर दिन बढ़ने से इस अवधि में सर्वाधिक 9987 नये मामले सामने आये हैं।

देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266598 हो गयी

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 9987 नये मामलों को मिलाकर देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 266598 हो गयी जबकि इस बीमारी से 7466 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 129917 सक्रिय मामले हैं, जबकि 129215 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

जाह्नवी कपूर ने बताई अपनी चाहत, तो सोशल मीडिया पर मचा खूब हंगामा

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2553 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 109 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 88528 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3169 हो गयी है। इस दौरान राज्य में 1661 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 40975 हो गयी है।

Related Post

Dharmendra Pradhan

धर्मेंद्र प्रधान ने जो बाइडन के विशेष दूत जॉन केरी से की मुलाकात

Posted by - April 7, 2021 0
ऩई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के जलवायु संबंधी मामलों के विशेष दूत…

मछली चोरी के शक में 8 आदिवासियों पर टूटा दबंगों का कहर, पंचायत के आदेश पर पेड़ से बांध कर पीटा

Posted by - June 22, 2021 0
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में मछली चोरी के आरोप में बुरी तरह से पिटाई करने का मामला सामने आया है।…
ravi shankar prasad

राहुल पर प्रसाद का हमला: कहा- कांग्रेस शासित राज्यों में टीके की नहीं बल्कि प्रतिबद्धता की कमी

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिगड़ती स्थिति और टीकाकरण को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाने…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया 550 करोड़ की योजनाओं लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - July 4, 2025 0
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकास संकल्प पर्व में प्रतिभाग…