जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर ने बताई अपनी चाहत, तो सोशल मीडिया पर मचा खूब हंगामा

1049 0

 

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jahnavi Kapoor )सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कोरोना से खुद को सेफ रखने के लिए वह घर पर हैं। इसके साथ ही वह अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में जाह्नवी सोशल मीडिया पर तब चर्चा में आ गईं, जब उन्होंने एक पोस्ट शेयर की और वह एक बात कुबूल कर ली, जिससे उनके फैंस हैरान हो गए।

बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया

बॉलीवुड में फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू करने वाली जाह्नवी कपूर ने हाल ही में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- ‘यहां तुमको देख रही हूं, बच्चा।’ अब अपनी खूबसूरत तस्वीर के साथ लिखे इस कैप्शन ने लोगों को कंफ्यूज कर दिया और जब कुछ समझ नहीं आया तो सवाल जवाब भी शुरू हो गए।

https://www.instagram.com/p/CBDXbOMAJRR/?utm_source=ig_web_copy_link

जाह्नवी कपूर की बेस्टफ्रेंड तनीषा संतोषी ने लिखा, कौन बच्चा? क्या तुम बच्चा चाहती हो।’ इस पर जाह्वी कपूर ने रेप्लाई किया, ‘हां’

जाह्नवी कपूर की इस पोस्ट पर डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की बेटी और उनकी बेस्टफ्रेंड तनीषा संतोषी ने लिखा, कौन बच्चा? क्या तुम बच्चा चाहती हो।’ इस पर जाह्वी कपूर ने रेप्लाई किया, ‘हां’।

 

सोशल मीडिया पर इन दोनों दोस्तों की बातचीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। जाह्नवी की इस खूबसूरत तस्वीर पर कई सेलेब्स भी कॉमेंट कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में जाह्नवी कपूर के घर में काम करने वाले तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव निकले थे, जिसके चलते उनका पूरा परिवार चर्चा में था। वहीं, बोनी कपूर ने हाल ही में काम करने वाले तीनों लोगों के ठीक होने की जानकारी भी दी थी।

इन दिनों जाह्नवी कपूर अपने बहन खुशी के साथ इन दिनों खूब मस्ती कर रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘रूही आफ्जाना’, ‘गुंजन सक्सेना बायोपिक’ और ‘तख्त’ शामिल हैं। इस सभी फिल्मों में जाह्नवी अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगी।

Related Post

बॉलीवुड एक्‍टर का पूरा परिवार था कोरोना संक्रमित

बॉलीवुड के एक्‍टर का पूरा परिवार था कोरोना संक्रमित, किया चौंकाने वाला खुलासा

Posted by - April 8, 2020 0
नई दिल्ली। बालीवुड एक्टर, मॉडल और पूर्व वीडियो जॉकी पूरब कोहली ने अपने परिवार को लेकर एक चौंका देने वाली…
Taapsee tweeted Anubhav Sinha's

तापसी पन्नू ने अनुभव सिन्हा के सामाजिक मुद्दो फिल्म बनाने की बात पर किया यह ट्वीट

Posted by - August 25, 2020 0
फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की सोशल मीडिया पर बातचीत चल रही है और इस बातचीत को…
Neetu Singh is making a comeback in the film

नीतू सिंह फिल्म में कर रही है वापसी, अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म में आएंगी नज़र

Posted by - August 18, 2020 0
मुंबई। ऋषि कपूर के निधन से कपूर परिवार का उबरना बहुत मुश्किल था। इसके लिए पूरा परिवार नीतू सिंह का…