कोविड-19

भारत में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 1,73,763 व 4971 लोगों की हुई मौत

794 0

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 महामारी की विकरालता लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 7964 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इस बीमारी से 265 लोगों की मौत हुई है, लेकिन राहत की बात यह है कि इस अवधि में स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है। 11,264 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

स्वस्थ होने वालों की संख्या में भी जबरदस्त इजाफा हुआ , 11,264 मरीज रोगमुक्त हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके संक्रमण से अब तक 1,73,763 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 4971 लोगों की मौत हुई है। देश में 82,370 लोग इस बीमारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं और अब यहां कोरोना संक्रमण के 86,422 सक्रिय मामले हैं।

ओटीटी के बढ़ते चलन के बावजूद बरकरार रहेगा सिनेमा हॉल का जादू : माधुरी दीक्षित

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 2682 नये मामले सामने आये हैं और 116 लोगों की मौत हुई

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2682 नये मामले सामने आये हैं और 116 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 62,228 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2098 हो गयी है। इस दौरान राज्य में रिकॉर्ड 8381 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 26997 हो गयी है।

Related Post

CM Dhami

इन्वेस्टर समिट में सीएम धामी करेंगे पीएम मोदी का स्वागत

Posted by - December 5, 2023 0
देहारादून। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (GIS) को लेकर उत्तराखंड में तैयरियां जोरों से चल रही है। इनवेस्टर समिट का उद्घाटन पीएम…
CM Dhami

सीएम धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लिया

Posted by - February 12, 2025 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने 38वीं राष्ट्रीय खेल महासंघ हॉकी प्रतियोगिता के तहत आयोजित हॉकी…
योगी सरकार को नोटिस

HC ने यूपी पुलिस की बर्बरता पर योगी सरकार को नोटिस जारी, सुनवाई 16 जनवरी को

Posted by - January 7, 2020 0
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CAA का विरोध कर रहे आंदोलनकारियों पर पुलिस की बर्बरता और लाठीचार्ज के आरोपो पर योगी…
रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…