पृथ्वीराज कपूर से मिलता था ऋषि का अंदाज

पृथ्वीराज कपूर से मिलता था ऋषि का अंदाज : अमिताभ बच्चन

896 0

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को याद करते हुये कहा है कि वह बेहद उत्साही और मेहनती कलाकार थे और उनका अंदाज महान कलाकार पृथ्वीराज कपूर से मिलता था।

ऋषि कपूर के निधन के बाद सबसे पहले ​अमिताभ ने ट्वीट कर फैंस को उनके जाने की जानकारी दी थी। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में ऋषि को पहली बार देखने से लेकर दोनों के बीच के संबंधों को कलम से उकेरने की पूरी कोशिश की है।

ऋषि कपूर उनके लिये एक फाइटर और पिता समान थे : आलिया भट्ट

अमिताभ बच्चन ने ​अपने ब्लॉग में लिखा कि मैंने पहली बार ऋषि कपूर को उनके घर देवनार कॉटेज, चेंबूर में देखा था। जब मुझे राज कपूर जी ने घर पर एक शाम आमंत्रित किया था। वह एक बेहद ही ऊर्जावान एवं चुलबुले थे। उनकी आंखों में एक अलग ही शरारत थी। उस वक्त वह अपनी फिल्म ‘बॉबी’ के लिए तैयारी कर रहे थे। इसके बाद हमने उन्हें कई बार स्टूडियो में देखा। वह बेहद उत्साही और मेहनती नौजवान थे जो हर तरह से सीखने के लिए तैयार रहते थे।

https://www.instagram.com/p/B_nQZpSBaJK/?utm_source=ig_web_copy_link

जीतेन्द्र बोले- ऋषि कपूर लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे

अमिताभ ने लिखा कि वो बहुत बेखौफ चलते थे। कई बार तो उनका अंदाज एकदम महान पृथ्वीराज कपूर से मिलता था। हमने कई फिल्मों साथ काम किया। यकीन विश्वास मानिए जब वो कुछ कहते थे आपके पास उनकी बातों का कोई विकल्प नहीं होता था। वह सेट पर अक्सर हम सभी को हंसाते रहते थे। केवल सेट पर ही नहीं वह हर उस जगह जहां मौजूद होते थे वहां का माहौल ही खुशनुमा बना रहता था। ‘मैं उन्हें अस्पताल में कभी मिलने नहीं गया था। मैं उनके मुस्कुराते हुए करुण चेहरे पर संकट नहीं देखना चाहता था। लेकिन मैं निश्चित हूं। जब वह गया था, वह एक सौम्य मुस्कान के साथ चला गया होगा।

गौरतलब है कि अमिताभ ,ऋषि कपूर को अपना छोटा भाई मानते थे। दोनों ने ही साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। अमिताभ ने ऋषि कपूर के साथ कभी कभी, अमर अकबर ऐंथोनी, नसीब, कुली, अजूबा और 102 नॉट आउट में काम किया था।

Related Post

इस अंदाज में स्वर्ण मंदिर पहुंचीं जाह्नवी, बोलीं- ‘भारत जैसी कोई जगह नहीं’

Posted by - November 8, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग की शुरुवात से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अमृतसर पहुंचीं जहां उन्होंने सबसे…
Bomb exploded during cannon practice

महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तोप अभ्यास के दौरान फटा बम, 2 सैनिकों की मौत

Posted by - December 18, 2024 0
बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज (Field Firing Range) में तोप अभ्यास के दौरान बड़ा हादसा हुआ…

कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों के राशन पर भी छाप दी गई पीएम मोदी की तस्वीर

Posted by - July 3, 2021 0
कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र के बाद अब गरीबों को दिए जाने वाले राशन पर भी पीएम मोदी की तस्वीर छाप दी…