दूरदर्शन ने डीडी रेट्रो किया लांच

लॉकडाउन 2.0 : दूरदर्शन ने लांच किया डीडी रेट्रो, ये कार्यक्रम होंगे प्रसारित

1417 0

मुंबई। कोरोना वायरस की जंग से पूरी दुनिया लड़ रही है। इसी क्रम में भारत में पीएम मोदी ने 19 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। देश में लॉकडाउन अब 3 मई तक चलेगा। लोगों को अब 3 मई तक घर में रहना होगा और कोरोना की जंग को जीतना होगा।

इसी प्यार को देखते हुए दूरदर्शन ने एक नया चैनल लांच किया है, जिसका नाम हैं, डीडी रेट्रो

लॉकडाउन के दौरान में लोगों के मनोरंजन का ध्यान रखते हुए सरकार ने दूरदर्शन के चैनलों पर रामायण, महाभारत जैसे कई पुराने और बेहद लोकप्रिय धारावाहिकों का दोबारा शुरू करने का फैसला लिया, जिसको लोगों से काफी प्यार मिल रहा है। इसी प्यार को देखते हुए दूरदर्शन ने एक नया चैनल लांच किया है, जिसका नाम हैं, डीडी रेट्रो (DD Retro)।

https://twitter.com/RetroDD/status/1249957023841538048

भारत में दूसरे लॉकडाउन होने से पहले दूरदर्शन ने एक नया चैनल डीडी रेट्रो ही लांच कर दिया है, जिस पर पुराने क्लासिक और नॉस्टैलजिया वाले शोज का प्रसारण किया जाएगा। ये जानकारी ट्विटर से मिली है। बता दें कि 12 अप्रैल को डीडी रेट्रो ने ट्वीट किया कि दूरदर्शन के यादगार शोज के जरिए पुरानी यादों में खोने के लिए देखिए डीडी रेट्रो।

डीडी रेट्रो पर अभी वही सारे शो दिखाए जा रहे हैं, जो दूरदर्शन पर प्रसारित किये जा रहे हैं

डीडी रेट्रो पर अभी वही सारे शो दिखाए जा रहे हैं, जो दूरदर्शन पर प्रसारित किये जा रहे हैं। लोगों की भारी मांग के बाद रामायण और महाभारत के साथ सर्कस, ब्योमकेश बख्शी, बुनियाद, उपनिषद गंगा, चाणक्य, श्रीमान श्रीमती, शक्तिमान, जंगल बुक, देख भाई देख आदि कार्यक्रमों का दोबोरा प्रसारण किया जा रहा है।

डीडी रेट्रो पर महाभारत का प्रसारण 13 अप्रैल से रात 8 बजे हर रोज सोमवार से शुक्रवार किया जा रहा है। चाणक्य का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से किया जा रहा है। उपनिषद गंगा का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे किया जा रहा है।

Related Post

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

भविष्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आनुवंशिक हस्तक्षेप अति आवश्यक

Posted by - February 28, 2020 0
लखनऊ। सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान ने शुक्रवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया । इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम…
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीता दर्शकों का दिल

Posted by - January 26, 2020 0
नई दिल्ली। देश में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर रविवार को राजपथ से दुनिया ने…
CM Dhami

उत्तराखंड में मार्च 2025 तक बनेंगे 16 हजार किफायती आवास

Posted by - December 5, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड आवास विकास परिषद और मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से निर्बल आय वर्ग वाले परिवारों के…