मध्य प्रदेश सत्ता संग्राम

शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ‘वंदे मातरम’ की परंपरा अब कमलनाथ राज में टूट गयी

1151 0

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में बीजेपी की हार के बाद अब कांग्रेस का नेतृत्व करते हुए कमलनाथ ने इसके भाग्य डोर संभाली है जहाँ भाजपा के समय में मध्यप्रदेश में हर महीने के पहले कामकाजी दिन में वंदे मातरम गाने की परंपरा थी वहीँ अब इसका अंत हो गया है। हालांकि कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस सरकार ने वंदे मातरम बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया था, लेकिन 13 साल बाद 2019 के पहले कामकाजी दिन पर यह राष्ट्रगान नहीं गाया गया।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 15 साल से चले आ रहे बीजेपी राज खत्म होने के बाद कांग्रेस की नई सरकार के राज में अब पिछली सरकार के फैसले के उलट काम करने की परंपरा शुरू हो गई है। जिसके चलते शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्य प्रदेश में पिछले 13 साल से चले हर महीने के पहले कामकाजी दिन में मंत्रालय के सामने सरकारी कर्मचारियों की तरफ से किए जाने वाला ‘वंदे मातरम’ नए साल के पहले दिन नहीं हुआ।

उधर,बीजेपी का आरोप है कि कमलनाथ के राज में सरकारी कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगा दी गई है।फिलहाल कांग्रेस की तरफ से अभी तक इस सम्भन्ध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Related Post

cm yogi

प्रधानमंत्री की सुरक्षा से खिलवाड़ के लिये पंजाब सरकार माफी मांगे : सीएम योगी

Posted by - January 5, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) ने पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (pm modi) की यात्रा के…

भाजपा के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने ली कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ

Posted by - July 28, 2021 0
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।राज्यपाल…