तेलंगाना के छह लोगों की कोरोना वायरस से मौत

तेलंगाना में कोरोना से छह की मौत, निजामुद्दीन के जमात कार्यक्रम में हुए थे शामिल

773 0

हैदराबाद । दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में एक कार्यक्रम में शामिल हुए तेलंगाना के छह लोगों की कोरोना वायरस (कोविड-19) से मौत हो गयी है।

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में 13 से 15 मार्च के दौरान एक धार्मिक सभा का हुआ था आयोजन

यह जानकारी तेलंगाना के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार देर रात जारी एक बयान में दी है। कहा कि दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज में 13 से 15 मार्च के दौरान एक धार्मिक सभा में शामिल होने वाले कुछ लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं। इस धार्मिक सभा में शामिल होने वाले कुछ लोग तेलंगाना के भी थे जो कार्यक्रम समाप्त होने के बाद तेलंगाना लौट गए थे।

कोरोना से जंग : हज यात्रा के लिए जमा पांच लाख रुपये को बुजुर्ग महिला ने किया दान

जिलाधिकारियों की विशेष टीमों ने उन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की

उनमें से गांधी अस्पताल में दो, तथा अपोलो, ग्लोबल अस्पताल, निजामाबाद और गड़वाल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। जिलाधिकारियों की विशेष टीमों ने उन संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की है। जो इन लोगों के संपर्क में आए थे और उन्हें अस्पतालों में भेजा गया है। वहां उनकी जांच और उपचार किया जा रहा है।

निजामुद्दीन स्थित मरकज इस्लाम की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने वाला विश्व का सबसे बड़ा केंद्र

निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज से कुछ ही दूर पर प्रसिद्ध सूफी निजामुद्दीन औलिया की मजार है जहां पर बड़ी संख्या में जायरीन यहां आते हैं लेकिन इन दिनों दरगाह पूरी तरह बंद है। बता दें कि निजामुद्दीन स्थित मरकज इस्लाम की शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने वाला विश्व का सबसे बड़ा केंद्र है जहां कई देशों के लोग आते रहते हैं।

Related Post

Jhansi Medical College

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी

Posted by - November 16, 2024 0
झांसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार देर रात मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) के नीकू वार्ड में आग…
CM Yogi

जहां रूमाल रखो, वहीं वक्फ की संपत्ति, यह सिलसिला बंद होगाः योगी

Posted by - January 28, 2025 0
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को फिर दिल्ली की चुनावी जनसभाओं में पहुंचे। यहां…

अमरिंदर के प्रधान सलाहकार पद से प्रशांत किशोर ने दिया इस्तीफा

Posted by - August 5, 2021 0
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत किशोर…