बीआर चोपड़ा की महाभारत

रामायण के बाद अब, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बीआर चोपड़ा की महाभारत?

987 0

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच दूरदर्शन चैनल दर्शकों के लिए बेहद खास और छोटे पर्दे का चर्चित शो महाभारत एक बार फिर से प्रसारित करने का फैसला किया है।

महाभरत 28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 2.00 बजे और शाम 7.00 बजे इस शो के रोज 12 एपिसोड प्रसारित करेगी

इस बात की जानकारी दूरदर्शन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। दूरदर्शन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर महाभारत शो से जुड़ी एक तस्वीर साझा करते हुए इस शो के समय की तारीख का एलान किया है। महाभरत 28 मार्च से डीडी भारती पर दोपहर 2.00 बजे और शाम 7.00 बजे इस शो के रोज 12 एपिसोड प्रसारित करेगी।

वैश्विक अर्थव्यवस्था को कोरोना ने मंदी की तरफ ढकेला, विकासशील देशों को सबसे ज्यादा मदद की जरूरत

शो का निर्देशन साल 1990 में बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिलकर किया

बता दें कि महाभरत टीवी जगत का सबसे पुराने शो में से एक है। इस शो का निर्देशन साल 1990 में बीआर चोपड़ा और रवि चोपड़ा ने मिलकर किया था। महाभारत के इस शो में नितीश भारद्वाज, मुकेश खन्ना, गजेंद्र चौहान, प्रवीण कुमार, अर्जुन, नाजनीन, पुनीत इस्सर, पंकज धीर, गुफी पेंटल और रूप गांगुली जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। दर्शकों ने महाभारत के इस शो काफी पसंद किया था।

रामायण सीरियल के प्रसारण की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर दी

इससे पहले रामानंद सागर के शो रामायण को भी दोबोरा प्रसारित करने की घोषणा हुई है। जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। इसका पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे प्रसारित होगा। रामायण सीरियल के प्रसारण की जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोशल मीडिया पर दी है।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से टेलीकास्ट करने की मांग की जा रही थी। ऐसे में उन सभी की इस मांग को पूरा करते हुए फिलहाल रामायण और महाभारत का प्रसारण दोबारा से शुरू कर दिया गया है।

Related Post

CM Bhajan Lal Sharma

कॉन्क्लेव निवेश की नई संभावनाओं के अवसर तलाशने में मील का पत्थर साबित होगी: मुख्यमंत्री

Posted by - June 18, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार…
Patanjali University

पतंजलि विश्विद्यालय में 18, 19 नवंबर को होगा दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

Posted by - November 14, 2023 0
देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय (Patanjali University), केंद्रीय योग और प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRYN), नई दिल्ली…