Gupt Navratri

नवरात्रि में दुर्गा आरती करने से सफल होती है, यहां पढ़ें संपूर्ण आरती

1379 0

नई दिल्ली। नवरात्रि पर मां दुर्गा की आरती जो कोई भी भक्त पूरी श्रद्धा और भक्तिभाव से गाता है। उससे मां दुर्गा प्रसन्न रहती हैं। नवरात्रि की पूजा दुर्गा आरती के बिना पूर्ण नहीं मानी जाती है। मां दुर्गा की आरती की प्रत्येक एक पंक्ति अपने आप में एक मंत्र के समान मानी गई है।

RRR का मोशन पोस्टर रिलीज, राजामौली बोले- जब आग और पानी मिलते हैं तो ..

मां दुर्गा की आरती को विधि विधान से करना चाहिए

मां दुर्गा की आरती को विधि विधान से करना चाहिए। मां दुर्गा की आरती हाथ जोड़कर पूरे मन से गानी चाहिए। इस आरती को गाने से व्यक्ति में शक्ति संचार होता है। जो लोग विन्रमता पूर्वक इस आरती का श्रवण करते हैं उन्हें भी मां अपना आर्शीवाद प्रदान करती हैं।

 

मां दुर्गा की आरती

 

ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी

 

मांग सिंदूर विराजत, टीको मृगमद को
उज्ज्वल से दोउ नैना, चंद्रवदन नीको
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

कनक समान कलेवर, रक्ताम्बर राजै
रक्तपुष्प गल माला, कंठन पर साजै
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

केहरि वाहन राजत, खड्ग खप्पर धारी
सुर-नर-मुनिजन सेवत, तिनके दुखहारी
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती
कोटिक चंद्र दिवाकर, सम राजत ज्योती
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

शुंभ-निशुंभ बिदारे, महिषासुर घाती
धूम्र विलोचन नैना, निशदिन मदमाती
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

चण्ड-मुण्ड संहारे, शोणित बीज हरे
मधु-कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

ब्रह्माणी, रूद्राणी, तुम कमला रानी
आगम निगम बखानी, तुम शिव पटरानी
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

चौंसठ योगिनी मंगल गावत, नृत्य करत भैरों
बाजत ताल मृदंगा, अरू बाजत डमरू
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

तुम ही जग की माता, तुम ही हो भरता
भक्तन की दुख हरता, सुख संपति करता
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

भुजा चार अति शोभित, खडग खप्पर धारी
मनवांछित फल पावत, सेवत नर नारी
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

कंचन थाल विराजत, अगर कपूर बाती
श्रीमालकेतु में राजत, कोटि रतन ज्योती
ॐ जय अम्बे गौरी…

 

श्री अंबेजी की आरति, जो कोइ नर गावे
कहत शिवानंद स्वामी, सुख-संपति पावे
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी
तुमको निशदिन ध्यावत, हरि ब्रह्मा शिवरी
ॐ जय अम्बे गौरी

Related Post

CM Dhami

केंद्र ने जारी की उत्तराखंड को 815.71 करोड़ रुपये की धनराशि, धामी ने जताया आभार

Posted by - December 23, 2023 0
देहरादून: आगामी त्योहारी सीजन एवं नववर्ष के मद्देनजर केंद्र सरकार ने राज्यों को कर हस्तांतरण राशि (Tax Devolution) की अतिरिक्त…
Raju Srivastava

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Posted by - September 21, 2022 0
देहरादून। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शोक व्यक्त…
​Nikita Kaul​

सेना में लेफ्टिनेंट बनकर ​Nikita Kaul​ ने ​पति की शहादत को दिया सम्मान

Posted by - May 29, 2021 0
​​​जम्मू-कश्मीर के ​​पुलवामा आतंकी हमले में शहीद ​हुए ​​​सेना के मेजर ​​​​विभूति शंकर ढौंडियाल​ ​​की पत्नी ​​निकिता कौल (Nikita Kaul)…
CM Bhajan Lal released the poster of Bhagwat Katha

CM भजनलाल ने किया वृद्धाआश्रम में आयोजित भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

Posted by - April 8, 2025 0
भीलवाडा। श्री निबार्क पारमार्थिक सेवा संगठन (ट्रस्ट) एवं ओम शान्ति सेवा संस्थान वृद्धाश्रम के तत्वावधान में मंगरोप रोड स्थित ओम…