वंडर वुमन 1984

फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज तिथि टली, अब 14 अगस्त को होगी रिलीज

1156 0

मुंबई। हॉलीवुड एक्ट्रेस गैल गैडट की एक्शन फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ की रिलीज डेट में नया बदलाव हुआ है। ‘वंडर वुमन 1984’ पहले इसी साल 5 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है और अब यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

डीसी कॉमिक्स की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ अब 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी

इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी। तरण ने लिखा-‘गैल गैडट की आगामी सुपरहीरो पर आधारित डीसी कॉमिक्स की फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ अब 14 अगस्त, 2020 को रिलीज होगी। वंडर वुमन 1984, 2017 में आई वंडर वुमन का सीक्वल है। इस फिल्म में गैल गैडेट के अलावा पेड्रो पास्कल, चियर्स पाइन, क्रिस्टन वाईग अहम भूमिका में हैं।

फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ में एक्ट्रेस गैल गैडट डायना प्रिंस और वंडर वुमेन की निभा रही है दोहरी भूमिका 

सुपरहीरो कैरेक्टर वंडर वुमन पर बनी फिल्म ‘वंडर वुमन 1984’ में एक्ट्रेस गैल गैडट डायना प्रिंस और वंडर वुमेन की दोहरी भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में वंडर वुमन अपनी सुपरपावर से दुश्मनों से लड़ती नजर आयेंगी। 1984 के बैकग्राउंड में बनी इस फिल्म में वर्तमान और भविष्य का मेल दिखाया जायेगा। डीसी कॉमिक्स की फिल्म वंडर वुमन 1984, 2017 में आई वंडर वुमन का सीक्वल है। एक्शन से भरपूर यह फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में 14 अगस्त, 2020 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Related Post

एयर स्ट्राइक

पाकिस्तान के पीएम को कम से कम एक बार पुलवामा हमले की करनी चाहिए निंदा-अमित शाह

Posted by - March 1, 2019 0
नई दिल्ली। शुक्रवार यानी आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हम आतंकवाद के प्रति पूरी तरह जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी बोली- मोदी जी किसान के खेत भी तो सुरक्षित रखिए, यह भी है राष्ट्रवाद

Posted by - May 3, 2019 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान से देश की सुरक्षा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दावों की पृष्ठभूमि में कांग्रेस महासचिव प्रियंका…