भगत सिंह के चुनिंदा शेर

भगत सिंह के चुनिंदा शेर, मैं इश्क भी लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है…

2580 0

नई दिल्ली। देश के लिए मर मिटने वाले देशभक्तों में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का योगदान नहीं भुलाया जा सकता है। देश के प्रति उनका प्रेम, दीवानगी और मर मिटने का भाव, उनके शेर-ओ-शायरी और कविताओं में साफ दिखाई देता है, जो आज भी युवाओं में आज भी जोश भरने का काम करता है।

शहीद दिवस विशेष: ‘जीने की इच्छा मुझमें भी होनी चाहिए, मैं इसे छिपाना नहीं चाहता

पढ़ें भगत सिंह के वतन पर लिखे कुछ चुनिंदा शेर –

 

मेरी कलम भी वाकिफ है मेरे जज्बातों से,
मैं इश्क भी ​लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है।

सीनें में जुनूं, आंखों में देशभक्ति की चमक रखता हूं
दुश्मन की सांसें थम जाए, आवाज में वो धमक रखता हूं

लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा
मेरे लहू का हर एक कतरा, इंकलाब लाएगा
मैं रहूं या न रहूं पर, ये वादा है मेरा तुझसे
मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा

मुझे तन चाहिए, न धन चाहिए
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए
जब तक जिंदा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए
और जब मरूं तो तिरंगा ही कफन चाहिए

कभी वतन के लिए सोच के देख लेना,
कभी मां के चरण चूम के देख लेना,
कितना मजा आता है मरने में यारों,
कभी मुल्क के लिए मर के देख लेना,

हम अपने खून से लिक्खें कहानी ऐ वतन मेरे
करें कुर्बान हंस कर ये जवानी ऐ वतन मेरे

मैं भारतवर्ष का हरदम अमिट सम्मान करता हूं
यहां की चांदनी, मिट्टी का ही गुणगान करता हूं
मुझे चिंता नहीं है स्वर्ग जाकर मोक्ष पाने की
तिरंगा हो कफन मेरा, बस यही अरमान रखता हूं

जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर,
सोने में सिमटकर मरे हैं शासक कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता

Related Post

CM Nayab Singh

दुकानों का स्वामित्व देने के लिए मुख्यमंत्री से मिले नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार

Posted by - July 31, 2024 0
झज्जर। बहादुरगढ़ में नाहरा-नाहरी रोड के दुकानदार बुधवार काे नई दिल्ली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) से…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने केदारनाथ अतिवृष्टि के लिए विशेष सहायता राशि की अनुमन्य

Posted by - September 5, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ क्षेत्र में भारी वर्षा से हुए नुकसान के लिए विशेष सहायता…
Mamta Banerjee

10 नोटिस जारी करने पर भी नहीं पड़ेगा कोई फर्क लेकिन नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायतों का क्या हुआ? : ममता बनर्जी

Posted by - April 8, 2021 0
कोलकाता। चुनाव आयोग ने हुगली में एक चुनावी रैली के दौरान कथित तौर पर सांप्रदायिक आधार पर मतदाताओं से अपील…
DM Savin Bansal

आशाओं के संक्रमित होने पर उनके प्राथमिकता से उपचार की जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग कीः डीएम

Posted by - June 6, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) ने जनपद में उत्कृष्ट योगदान देने वाले फ्रंटलाईन वारियर्स आशा कार्यकर्ताओं, एनसीसी और एनएसएस…