शहीद दिवस 2020

शहीद दिवस 2020 : भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को 23 मार्च को दी गई थी फांसी

944 0

नई दिल्ली। भारत की आजादी के लिए 23 मार्च 1931 को हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूलने वाले महान स्वंतत्रता सेनानियों शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जब-जब आजादी की बात होगी तब-तब इंकलाब का नारा देने वाले भारत माता के ये वीर सपूत याद किए जाते रहेंगे। ब्रिटिश हुकूमत ने 23 मार्च 1931 को ही भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी पर लटका दिया था।

सजा की तारीख 24 मार्च थी, लेकिन 1 दिन पहले ही फांसी दे गई

भगत सिंह और उनके साथी राजगुरु और सुखदेव को फांसी दिया जाना भारतीय इतिहास की सबसे बड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। बता दें कि भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने 1928 में लाहौर में एक ब्रिटिश जूनियर पुलिस अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके लिए तीनों को फांसी की सजा सुनाई थी। तीनों को 23 मार्च 1931 को लाहौर सेंट्रल जेल के भीतर ही फांसी दे दी गई। इस मामले में सुखदेव को भी दोषी माना गया था। सजा की तारीख 24 मार्च थी, लेकिन 1 दिन पहले ही फांसी दे गई थी।

शहीद दिवस : शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 88 वीं पुण्यतिथि से पहले पढ़ें पांच विचार

जानें क्या हुआ था फांसी के दिन?

जिस वक्त भगत सिंह जेल में थे, उन्होंने कई किताबें पढ़ीं थी। 23 मार्च 1931 को शाम करीब 7 बजकर 33 मिनट पर भगत सिंह और उनके दोनों साथी सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी गई थी। फांसी पर जाने से पहले वे लेनिन की जीवनी पढ़ रहे थे।

पाकिस्तान में आज भी है शहीद भगत सिंह का मकान

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के शहीदी दिवस के अवसर पर देश भर में जगह-जगह कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। कई जगहों पर शहीदी दिवस को युवा सशक्तीकरण दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इसके अलावा कई जगहों पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद

Posted by - May 7, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को निरंजनपुर देहरादून में राज्यभर से आये पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य…

केरल के वाटकारा की 77 वर्षीय मिनाक्षी अम्मा भारत के सबसे पुराने मार्शल आर्ट को आगे बढ़ाने में जी-जान से जुटी हैं

Posted by - July 19, 2021 0
केरल के वाटकारा की रहने वाली 77 साल की मिनाक्षी अम्मा भारत के सबसे पुराने कलारीपयट्‌टू युद्ध कौशल की अग्रदूत…
Mamta Banergee

PM मोदी पर ममता का पलटवार : शेरनी हूं, सिर्फ जनता के सामने झुका सकती हूं सिर

Posted by - March 18, 2021 0
कोलकाता । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित किया।…
CM Vishnudev Sai

शिक्षा ही सफलता की कुंजी, सेवा ही जीवन का आधार: साय

Posted by - September 17, 2025 0
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रेक्षागृह…