एकता कपूर

कोरोना इफेक्ट : एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में काम बंद, नहीं होगी शूटिंग

775 0

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना हुआ है। हालात इतने खराब हो चले हैं कि पहली बार वह सब भी देखने को मिल रहा है। जो आज से पहले कभी नहीं हुआ। इसी कड़ी में एकता कपूर ने अपने प्रोड्कशन हाउस बालाजी में भी काम पर रोक लगा दी है।

कोरोना के बीच एकता कपूर का बड़ा फैसला

इतने सालों में पहली बार ऐसी नौबत आई है कि एकता कपूर को बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, बालाजी मोशन पिक्चर, ALT बालाजी को बंद करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस के डर से उन्होंने ये बड़ा और कठिन फैसला लिया है। एकता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, बालाजी मोशन पिक्चर, ALT बालाजी में सभी काम को रोका

एकता लिखा कि हमारे यहां काम करने वालों की सेफ्टी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड, बालाजी मोशन पिक्चर, ALT बालाजी में सभी काम को रोका जाता है।

एकता कपूर ने अपने प्रोड्क्शन हाउस के जरिए कई सुपरहिट सीरियल और फिल्में दी

एकता कपूर ने दूसरों को भी इस वायरस से बचने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। उनके मुताबिक वह सब साथ में खड़े हैं और बहुत जल्द इस तकलीफ से उबर जाएंगे। बता दें, एकता कपूर ने अपने प्रोड्क्शन हाउस के जरिए कई सुपरहिट सीरियल और फिल्में दी हैं। टीवी के मामले में तो उनका ट्रैक रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन पहली बार कोरोना के चलते उनका काम धीमा पड़ता दिखाई दे रहा है।

31 मार्च तक फिल्म-टीवी सीरियल की शूटिंग बंद

बता दें कि बीते रविवार कई फिल्म संस्थानों ने ये फैसला लिया था कि किसी भी टीवी सीरियल या फिल्म की शूटिंग को 31 मार्च तक नहीं की जाएगी। ये देखने वाली बात होगी कब कोरोना का प्रभाव कम होगा और कब टीवी और फिल्म इंडस्ट्री फिर ट्रैक पर आएंगी, क्योंकि इसके चलते जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है।

Related Post

जामिया विश्वविद्यालय

जामिया विश्वविद्यालय के छात्र अफवाहों से न हों गुमराह: कुलपति नजमा अख्तर

Posted by - December 20, 2019 0
नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय की कुलपति नजमा अख्तर ने शुक्रवार को छात्रों से अफवाहों से गुमराह नहीं…
मध्य प्रदेश हस्तशिल्प प्रदर्शनी

मध्य प्रदेश हस्तशिल्प की प्रदर्शनी में नए अवतार दिखीं चंदेरी-महेश्वरी साड़ियां

Posted by - March 14, 2020 0
लखनऊ। मध्य प्रदेश हस्तशिल्प की प्रदर्शनी मृगनयनी का उद्घाटन शनिवार को गोमती नगर विनीत खंड स्थित संगीत नाटक अकादमी की…
corona infection

वैज्ञानिकों का दावा- इस दवा के खाने से सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगा कोरोना संक्रमण

Posted by - December 6, 2020 0
नई दिल्ली। दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाने के अलावा अन्य विकल्पों पर…