मुकेश कुमार

मानवाधिकार आयोग ने मुकेश कुमार की मां की याचिका खारिज

1070 0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने निर्भया मामले के एक दोषी मुकेश कुमार की माता रामबाई की उस शिकायत को मंगलवार को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे की फांसी रूकवाने के लिए आयोग से हस्तक्षेप करने की मांग की थी।

रामबाई ने अपने बेटे की फांसी रूकवाने के लिए आयोग से हस्तक्षेप करने की थी मांग 

शिकायतकर्ता रामबाई ने अपने वकील के माध्यम से आयोग से गुहार लगायी थी कि वह उसके बेटे मुकेश कुमार की फांसी पर रोक लगाने के लिए इस मामले में हस्तक्षेप करे। मुकेश कुमार अभी यहां तिहाड़ जेल में बंद है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि निर्भया मामले में उसके बेटे सहित सभी दोषियों को झूठे आधार पर दोषी बनाया गया है और यह न्यायसंगत नहीं है।

रामबाई ने यह भी कहा है कि उसके बेटे के सामने सह अभियुक्त रामसिंह की तिहाड़ जेल में माैत हुई

रामबाई ने यह भी कहा है कि उसके बेटे के सामने सह अभियुक्त रामसिंह की तिहाड़ जेल में माैत हुई। इस मामले की जांच में खामियों का भी उन्होंने उल्लेख किया है। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि अभी उनके बेटे और अन्य लोगों की याचिका न्यायालय सहित विभिन्न स्तर पर लंबित है लेकिन प्रशासन उन्हें 20 तारीख को फांसी देने की योजना पर काम कर रहा है। उसने कहा है कि आयोग को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेने और अध्ययन के बाद कहा है कि उसकी जांच शाखा ने सभी पहलुओं को देखा

आयोग ने शिकायत का संज्ञान लेने और अध्ययन के बाद कहा है कि उसकी जांच शाखा ने सभी पहलुओं को देखा है और उसे पूरे मामले में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। आयोग ने कहा है कि इस शिकायत में ऐसी कोई बात या तथ्य नहीं है, जिसका संज्ञान लिया जा सके। आयोग ने कहा है कि यह मामला उसके दायरे से बाहर है इसलिए इस शिकायत को खारिज किया जाता है।

Related Post

Hemkund Sahib Yatra

सीएम और राज्यपाल ने हेमकुंड साहिब के लिए सिख श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को किया रवाना

Posted by - May 17, 2023 0
देहारादून। हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के लिए सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज बुधवार को ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला रोड स्थित…
CM Dhami

सुरक्षित सीमा, सशक्त उत्तराखंड: सीएम धामी–आईटीबीपी समन्वय मजबूत

Posted by - February 22, 2026 0
देहरादून : रविवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक…
CM Nayab Singh Saini

सफलता के लिए निरंतर शिक्षा और पुनः सीखना आवश्यक: सीएम नायाब

Posted by - March 7, 2025 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के प्रशिक्षु अधिकारियों से…