टेनिस कोर्ट में नीना गुप्ता

टेनिस कोर्ट में नीना गुप्ता, स्पोर्ट लुक में दिखा उनका जबरदस्त अंदाज

992 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं। नीना ने लंबे ब्रेक के बाद सिलवर स्क्रीम पर जबरदस्त कमबैक किया है। ऐसे में नीना अपनी फिटनेस का भी भरपूर ख्याल रख रही हैं। इसके लिए नीना वर्कआउट से लेकर योगा और स्पॉर्ट्स में बिजी रहती हैं। ऐसे में नीना का सोशल मीडिया पर लॉन टेनिस खेलते हुए वीडियो सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/B9zAa-4lvR2/?utm_source=ig_web_copy_link

60 साल की नीना गुप्ता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस कर रहे हैं काफी पसंद 

60 साल की नीना गुप्ता के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। नीना का कहना है कि वे इतने सालों बाद खेलकर काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। हालांकि उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी बताया कि उनकी कल क्या हालत होने वाली है? नीना ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि कई सालों बाद खेलने में काफी मजा आया लेकिन कल सब आउच होगा।

बच्चों के रोने से न हों परेशान, यह बेहतर विकास में सहायक : रिसर्च

नीना गुप्ता ‘बधाई हो’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ में किया है काम

बता दें कि हाल ही में नीना गुप्ता ने ‘बधाई हो’ और ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ जैसे फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में जगह बना ली है। नीना इसके अलावा फिल्म ’83’ में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे भी नजर आएंगे। 1983 क्रिकेट विश्व कप पर आधारित इस फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। हालांकि माना जा रहा है कि इस फिल्म की रिलीज डेट कोरोना वायरस के चलते आगे खिसक सकती है।

Related Post

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

भारत में ज्यादा है धार्मिक आजादी, CAA पर पीएम मोदी से की बात : डोनाल्ड ट्रंप

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे का आखिरी दिन कहा कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी धार्मिक स्वतंत्रता पर…
प्राची अधिकारी

टाॅलीवुड अभिनेत्री प्राची अधिकारी ने पीएम कयर्स फंड में किया योगदान

Posted by - May 15, 2020 0
हल्द्वानी। उत्तराखंड में हल्द्वानी के कुसमखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली प्राची अधिकारी दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत टाॅलीवुड का माना जाना…
छपाक का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज, एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की है कहानी

Posted by - December 10, 2019 0
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म ‘छपाक’ का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज हो गया है। यह फिल्म…