भीम आर्मी

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने बनाई आजाद समाज पार्टी

785 0

नोएडा। भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर सक्रिय राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है। इस कड़ी में रविवार को नोएडा में उन्होंने नई पार्टी की घोषणा कर दी है। उनकी नई पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी होगा। नई पार्टी के ऐलान के लिए कार्यक्रम स्थल पर भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन आमने-सामने होते दिखे।

जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते मनोरंजन, सार्वजनिक व सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी

बता दें कि जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के चलते मनोरंजन, सार्वजनिक व सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगा रखी है। भीम आर्मी ने कार्यक्रम स्थल के लिए जो जगह चुनी, वहां पर पुलिस ने रोक लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर ताला जड़कर नोटिस चस्पा कर दिया है।

भीम आर्मी के समर्थक और कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई

जिला प्रशासन के मुताबिक कोरोना वायरस के चलते आप कहीं भी पब्लिक मीटिंग या किसी तरीके का कोई कार्यक्रम नहीं कर सकते। लिहाजा बड़ी संख्या में भीम आर्मी के समर्थक और कार्यकर्ताओं की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई है।

कोरोनावायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार का उपाय संतोषजनक : पी चिदंबरम

बता दें कि साल 2022 में यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चंद्रशेखर का यह कदम पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया समीकरण बना सकता है। सहारनपुर में दलित और ठाकुरों में टकराव के बाद भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर चर्चा में आए थे। सहारनपुर जेल से रिहा होने के बाद वे लगातार केंद्र व यूपी सरकार को चुनौती दे रहे हैं।

युवाओं में है चन्द्रशेखर को लेकर क्रेज़

चन्द्रशेखर उसी जाटव जाति से आते हैं जिस जाति की मायावती हैं। ऊपर से दलित युवाओं में चन्द्रशेखर को लेकर थोड़ा क्रेज़ बढ़ा है। हालांकि अजय बोस ने ये भी बताया कि चन्द्रशेखर बसपा की जगह तो नहीं ले सकते, लेकिन अपनी अलग पार्टी की पहचान से बसपा को नुकसान जरूर पहुंचा सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि मौजूदा दौर में मायावती की राजनीतिक साख गिरती जा रही है और दलित पॉलिटिक्स में एक वैक्यूम बन गया है। अब चन्द्रशेखर कितना भर पाते हैं, ये समय बतायेगा?

Related Post

TVSN Prasad

मुख्य सचिव 27 अप्रैल को ‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप’ का करेंगे शुभारंभ

Posted by - April 26, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) 27 अप्रैल को ‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल…
CM Dhami

नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में भारत का झंडा पूरी दुनिया में हुआ ऊंचाः धामी

Posted by - April 14, 2024 0
पीलीभीत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री…
CM Vishnudev Sai

खेल अधोसंरचना के विकास से निखर रही प्रदेश की प्रतिभाएँ : मुख्यमंत्री

Posted by - March 14, 2026 0
खेल अधोसंरचना के विकास से रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने आज नवा रायपुर स्थित अपने निवास में…
CM Yogi

पापुआ न्यू गिनी के पीएम द्वारा पीएम मोदी का पैर छूकर सम्मान करने से भारत अभिभूत : योगी

Posted by - May 25, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi)  की छह दिवसीय विदेश यात्रा को अबतक की…