lightning

यूपी : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 की मौत

918 0

लखनऊ। यूपी में बेमौसम हुई बारिश ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने इस मामले को संज्ञान में लेकर मृतकों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।

सामूहिक नक़ल वाले सेंटरों के परीक्षार्थियों ने एकेटीयू में दी परीक्षा

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान

प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जनपदों में गुरुवार रात से जमकर बेमौसम बरसात हुई। बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई,​ जिसमें किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश और आकाशीय बिजली से 16 लोगों की मौत हुई है। सीतापुर में दो बच्चियों समेत पांच लोगों की मौत हुई है जबकि लखीमपुर में चार, सोनभद्र में दो, गोरखपुर बहराइच, जौनपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

हद से ज्यादा दुबलेपन से अब न हो परेशान, अपनाए वजन बढ़ाने का सही तरीका

योगी सरकार ने चार-चार लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इन जनपदों के​ जिलाधिकारी को निर्देशित किया है कि जल्द ही पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाये।

Related Post

‘उज्ज्वला ने महिलाओं का जीवन रोशन किया’ प्रधानमंत्री ने उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

Posted by - August 27, 2021 0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉंफ्रेंसिंग के जरिए महोबा जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ…
UCC

26 जनवरी तक बढ़ाई गई UCC नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क छूट की समय सीमा

Posted by - August 13, 2025 0
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के नागरिकों के हित में समान नागरिक संहिता (UCC) नियमावली के तहत विवाह पंजीकरण शुल्क रू0…

चुनाव लड़ने की चाह रखने वालों के लिए गाय पालना हो अनिवार्य- शिवराज के मंत्री का बयान, विवाद शुरू

Posted by - August 17, 2021 0
मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग के एक बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। मंत्री…