कोरोना के खौफ से सहमा गूगल

कोरोना के खौफ से सहमा गूगल, कर्मचारियों को बोला-घर से करें काम

1079 0

नई​ दिल्ली। कोरोनावायरस (COVID-19) इस वक्त करीब 127 देशों में पूरी तरह से फैल चुका है। इस वायरस की वजह से एपल और सैमसंग जैसी बड़ी कंपनियों को बहुत नुकसान हुआ है, तो दूसरी तरफ कई बड़े इवेंट भी रद्द हुए हैं।

Google ने बेंगलुरु स्थित ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा

इसी बीच दुनिया की दिग्गज सर्च इंजन कंपनी गूगल (Google) ने बेंगलुरु स्थित ऑफिस में कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा है। कंपनी ने इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया है। वहीं, गूगल का कहना है कि हमने यह फैसला स्वास्थ्य अधिकारियों की सलाह को ध्यान में रखकर लिया है। बता दें कि गूगल के बेंगुलुरु स्थित ऑफिस में एक कर्मचारी कोरोनावायरस की चपेट में आ गया है, जिसे जांच के बाद आइसोलेशन सेल में भेज दिया गया है।

कोरोनावायरस के इलाज का टीका विकसित, वैज्ञानिक कर सकते हैं घोषणा

Twitter ने दी कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह

कोरोनावायरस के चलते ट्विटर ने भी कुछ दिनों पहले अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा था। वहीं, ट्विटर ने अपने ब्लॉग में कहा है कि सभी कर्मचारी घर से काम करें। Twitter ने कहा है कि घर से काम करने के लिए कर्मचारियों को पैसे भी मिलेंगे और जरूरी सेटअप तैयार करने के लिए भी फंड जारी होंगे। इसके अलावा कर्मचारियों के माता-पिता को भी यदि कोई समस्या होती है तो कंपनी उसके लिए इंतजाम करेगी और आर्थिक भुगतान करेगी।

कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर एपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों ने अपने कई इवेंट रद्द किए

बता दें कि कोरोनावायरस से सुरक्षा के मद्देनजर एपल, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों ने अपने कई इवेंट रद्द किए हैं। हाल ही में एपल ने 31 मार्च को होने वाले अपने इवेंट को भी रद्द कर दिया है। इस इवेंट सबसे सस्ता आईफोन (iPhone SE) लॉन्च होने वाला था। वहीं गूगल और एपल ने भी अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है।

Related Post

बुजुर्गों को फ्री में अयोध्या यात्रा कराएगी दिल्ली सरकार, कैबिनेट बैठक में हुआ फैसला

Posted by - October 27, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने बुधवार को हुई विशेष कैबिनेट बैठक में तीर्थ यात्रा योजना में अयोध्या को भी शामिल…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने वेब सीरीज ‘ग्राम-चिकित्सालय’ के मुहूर्त-शॉट का दिया क्लैप

Posted by - October 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) से आज रविवार काे उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में शूट होने वाली वेब…
CM Dhami

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार…