निर्भया केस

निर्भया केस के दोषी पवन गुप्ता से मारपीट मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को

1100 0

नई दिल्ली। निर्भया मामले के एक दोषी पवन गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी की एक अदालत में अपने साथ पिछले वर्ष हुई मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस के दो जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर एक याचिका दायर की है, जिस पर आठ अप्रैल को सुनवाई होगी।

दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है और मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को तय की

यह मामला पिछले वर्ष का है जब पवन गुप्ता मंडोली जेल में बंद था और उसने अपनी याचिका में कहा है कि उसके साथ दिल्ली पुलिस के दो जवानों ने मारपीट की थी जिसमें उसे सिर में 14 टांके आए थे। महानगर दंडाधिकारी प्रियंक नायक ने उसकी याचिका पर सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है और मामले की सुनवाई आठ अप्रैल को तय की है।

आजम खान की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 19 मार्च को

याचिका में हर्ष विहार के तत्कालीन थानाधिकारी पर भी आरोप लगाए गये

पवन ने अपने वकील के जरिए दायर याचिका में आरोप लगाया है कि जब वह मंडाेली जेल में बंद था तो 26 और 29 जुलाई को दो कांस्टेबल अनिल कुमार और अन्य ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की थी जिसमें उसके सिर में काफी चोटें आई थी और 14 टांके भी लगे थे। याचिका में हर्ष विहार के तत्कालीन थानाधिकारी पर भी आरोप लगाए गये हैं। पवन ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि एक गवाह के तौर पर उसे दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान करने की अनुमति दी जाए।

Related Post

Ganga Aarti

गंगा आरती की नई व्यवस्था

Posted by - February 19, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ गंगा के निर्मलीकरण को लेकर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश…
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स

Filmfare Awards: देखें कौन से एक्टर ने नामांकन में मारी बाजी और किस फिल्म को मिला सबसे ज्यादा नॉमिनेशन

Posted by - February 3, 2020 0
एंटरटेनमेंट डेस्क। हर साल की तरह इस बार भी यानि साल 2020 में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स आयोजित किया जाएगा। जोकि अब…
CM Dhami

धामी ने विदेश मंत्री से की बात, म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी का किया अनुरोध

Posted by - August 2, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से म्यांमार में फंसे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षित वापसी…