यस बैंक

यस बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी, किसी भी ATM से पैसे निकालने की मिली इजाजत

1018 0

बिजनेस डेस्क। जहां एक तरफ वित्तीय समस्या से परेशान यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को गिरफ्तार कर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज रविवार तड़के करीब 20 घंटे गहन पूछताछ के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की। वहीं यस बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें किसी भी बैंक के एटीएम से पैसा निकालने की इजाजत फिर से दे दी है।

आपको बता दें कि इससे पहले यस बैंक ने यह सुविधा अपने खाताधारकों से वापस ले ली थी। बैंक की ओर से शनिवार रात जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि अब ग्राहक किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकते हैं।

स्टॉक एक्सचेंज को बैंक ने किया सूचित

आगे उन्होंने कहा कि हमारी लीगल टीम निवेश की योजना पर काम कर रही है। एसबीआई ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि एसबीआई, यस बैंक में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने पर विचार कर रहा है।

कोरोना वायरस: हाथ मिलाने के बजाय करें नमस्ते और उठाए कई अन्य फायदे

खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं

इतना ही नहीं, रजनीश कुमार ने कहा है कि यस बैंक के खाताधारकों पर कोई खतरा नहीं है। उनका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए यस बैंक खाताधारकों के लिए यह राहत भरी खबर है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

वहीं ईडी ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राणा कपूर के अलावा उनकी तीन बेटियों के आवास पर भी छापेमारी की थी। ईडी ने शुक्रवार की रात यस बैंक के संस्थापक के आवास पर छापेमारी की थी और मुंबई में उनके समुद्र महल स्थित आवास पर राणा से पूछताछ की गई थी।

शनिवार को एसबीआई चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा था कि एसबीआई यस बैंक में 2450 करोड़ रुपये निवेश कर सकता है। फिलहाल यस बैंक को 20 हजार करोड़ रुपये की जरूरत है।

Related Post

CM Dhami

जलापूर्ति की कार्य योजना आगामी 30 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाई जाए: मुख्यमंत्री

Posted by - April 3, 2025 0
देहरादून। आगामी 30 साल की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्य में जलापूर्ति के लिए कार्ययोजना बनाई जाए। वर्षा…
किसना ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान किसान ने की बैंक के सामने खड़े पेड़ से लटककर आत्महत्या, सुसाइड नोट

Posted by - March 8, 2020 0
सहारनपुर। जहां एक तरफ बैंक के काले कारनामे के चलते अपने पैसे न निकाल पाने वाले लोग दर-दर भटक रहे…
CM Dhami

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर CM ने अर्पित की श्रद्धांजलि

Posted by - December 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर…