शादी के सीजन में करें कुछ नया, बालों को दें ये शानदार लुक

280 0

शादी का सीजन (Wedding Season) शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई बेहतर दिखना चाहता है। इसके लिए लड़कियां लिए शॉपिंग से लेकर पार्लर तक जाती है। पर लड़कियों में एक ही परेशानी देखने को मिलती है शादी हो या पार्टी उनका हेयर स्टाइल (Hair Style) किस तरह का हो। जिससे वह खूबसूरत दिखे। हेयर स्टाइल के लिए वह नया हेयर कट या हेयर स्ट्रेटनर ,हेयर कर्ल आदि करवाती है।

अगर आप भी इस शादी सीजन में सबसे हटकर, कुछ नया लुक दिखना चाहते है तो इस बार कुछ नया करें। रोज के बोरिंग हेयरस्टाइल को छोड़कर खुद को एक नया लुक दे। चलिए आपको कुछ ट्रेंडिंग में चल रहे हेयर स्टाइल के बारे में बताते है। ये कुछ खूबसूरत हेयरस्टाइल और हेयरकट जो आपको बेहद पसंद आएगा।

>> आपको अगर खुले बाल पसंद है तो ऐसे में वेडिंग लुक में, आप अपने बालों में बांधने वाला हेयरस्टाइल बनाएं जो आपको एक अलग लुक देगा। इसके लिए आपको फिशटेल साइड ब्रैड बनना सही होगा। इसे बनाने में अधिक समय नहीं लगता है बहुत आसानी से बनने वाला हेयरस्टाइल। इसमें पूरे बालों को ढीला रखते हुए गूंथा जाता है। इस हेयरस्टाइल को और भी बेहतरीन और खूबसूरत बनाने के लिए गजरे और बेबी या फेन्सी हेयर पिन्स का प्रयोग जरूर करे।

>> मिडिल साइज के बालों के लिए आयरन्ड कर्ल्स हेयरस्टाइल बेस्ट ऑप्शन है। यह हेयर स्टाइल को देशी लुक के साथ खूब फबेगा। इस हेयर स्टाइल में आपको कर्लिंग आयरन का इस्तेमाल करना होगा। कर्लिंग आयरन से बालों का वॉल्यूम बढ़ जाता है। आप अपने पसंद के अनुसार सेंटर या साइड पार्टिंग भी कर सकती हैं।

>> लम्बे और पतले बालों के लिए रोलर्स को इस्तेमाल कर कर्ल्स करें। इससे बालों को नया नया लुक मिलता है। यह हेयरस्टाइल गोल चेहरे ओवल चेहरे पर काफी जंचता है। इस हेयरस्टाइल को किसी भी मौसम में बना सकती हैं।

>> कुछ लड़कियों को खुले बाल पसंद होते है,इसके लिए आपको लेयर्ड हेयर कट करवाना बेस्ट होगा। इसमें आपके बालों को एक-एक कर के लेयर्स में काटा जाता है। इस हेयरस्टाइल को आप रेगुलर यूज करने के साथ पार्टी या शादी यूज कर सकती हैं।

Related Post

मेथी का पराठा

‘मेथी का पराठा’ पुरुषों की शारीरिक क्षमता सहित अन्य गुणों का होता है भंडार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों के ढेर सारे विकल्प मौजूद होते हैं। वैसे तो बच्चों को…
'कलाम अन्नक्षेत्र' सामुदायिक भोजशाला

आईईटी,लखनऊ में ‘कलाम अन्नक्षेत्र’ सामुदायिक भोजशाला भरेगी गरीबों का पेट

Posted by - April 2, 2020 0
लखनऊ। वर्तमान में कोरोना महामारी से उत्पन्न हुए संकट से निपटने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने…
आरोग्य मित्र

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर होगी आरोग्य मित्र की तैनाती, 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

Posted by - March 12, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोग्य मित्र की तैनाती…