अतरंगी रे

फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग शुरू, अगले साल रिलीज होगी फिल्म

946 0

मुंबई। सारा अली खान, धनुष और अक्षय कुमार की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग गुरुवार पांच मार्च से बनारस में शुरू हो चुकी है। फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर की है। तरण ने लिखा-अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान ने आनंद एल राय की नई फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कर दी है। यह 2021 में वेलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगी। म्यूजिक एआर रहमान का है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। फिल्म की प्रस्तुति टी सीरीज, कलर येलो प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा की जायेगी।

फिल्म 2021 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी

भूषण कुमार ने भी सोशल मीडिया पर क्लैप बोर्ड की तस्वीर शेयर कर लिखा-आनंद एल राय के साथ हमारी अगली फिल्म आज से फ्लोर पर आ गई है। फिल्म ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान नजर आएंगे। एआर रहमान के संगीत से सजी इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा ने लिखी है। फिल्म 2021 में वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी। फिल्म की पूरी टीम को मेरी शुभकामनायें।

https://twitter.com/itsBhushanKumar/status/1235422630649286656

फिल्म ‘अतरंगी रे’ की कहानी दो भारतीय संस्कृतियों का मिश्रण है। फिल्म में सारा अली खान दोहरी भूमिका में होगी। इस फिल्म में वह अक्षय और धनुष के साथ रोमांस करती नजर आएंगी । वहीं इस फिल्म में अक्षय कुमार खास रोल में होंंगे। आनंद एल रॉय द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Related Post

भारत में कोरोना रिकवरी दर

कोरोना वायरस: मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 908, हुबेई में ठहराव, 17वें स्थान पर भारत

Posted by - February 10, 2020 0
वर्ल्ड न्यूज़। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए इस जानलेवा कोरोना वायरस से आए दिन मरने वालों की संख्या…
National Women's Commission

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महेश भट्ट के साथ, किन लोगो पर लगाया यौन उत्पीड़न का मामला

Posted by - August 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवूड इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता महेश भट्ट के नाम महिलाओं का यौन उत्पीड़न के मामले को लेकर राष्ट्रीय…
CM Yogi

योगी कैबिनेट: अब शिक्षक बनने के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक लाना जरूरी

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। लोकभवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में शासकीय सहायता…
सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति ने 73 लाख रुपये का मास्क, पीपीई और सेनिटाइजर किया दान

Posted by - March 29, 2020 0
मंगलुरु। इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने कोरोना वायरस (कोविड-19) से लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकमिर्यों और अन्य व्यक्तियों के…