रसोई गैस सिलिंडर

रसोई गैस सिलेंडर के दाम 53 रुपये घटे, यहां चेक करें नए दाम

1074 0

नई दिल्ली। होली से पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती की है। यानी एक मार्च से बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर 53 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर भी 84.50 रुपये सस्ता हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी तक 858.50 रुपये में मिलने वाला अब में 805.50 रुपये में मिलेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभी तक 858.50 रुपये में मिलने वाला अब में 805.50 रुपये में मिलेगा। नई दरें रविवार से लागू हो गई हैं। बता दें कि पिछले महीने बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ था। सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई थी, जो 12 फरवरी से लागू हो गई थी।

चार महानगरों में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर का दाम 805.50 रुपये है। वहीं, कोलाकाता में बिना सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर का दाम 839.50 रुपये, मुंबई में 776.50 रुपये और चेन्नई में 826 रुपये है।

कोरोनावायरस से परेशान सायना नेहवाल, ट्वीट कर BWF से की ये अपील 

19 किलोग्राम वाला सिलेंडर के दाम में भी 84.50 रुपए की कटौती

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर के दामों में भी 84.50 रुपए की कटौती की है। इस कटौती के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर का दाम 1381.50 रुपये हो गया है। वहीं, कोलकाता में इसके लिए 1450 रुपये, मुंबई में 1331 रुपये और चेन्नई में 1501.50 रुपये चुकाने होंगे।

जानें कैसे तय होते हैं रसोई गैस सिलेंडर के दाम?

औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा के एक्सचेंज रेट के हिसाब से एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं। इसी वजह से LPG सिलेंडर की सब्सिडी की रकम में भी हर महीने बदलाव होता है। जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में भाव बढ़ते हैं तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और जब दरें नीचे आती हैं तो सब्सिडी में कटौती की जाती है। टैक्स नियमों के अनुसार रसोई गैस पर माल व सेवाकर (जीएसटी) की गणना ईंधन के बाजार मूल्य पर ही तय की जाती है।

IOC की वेबसाइट पर जाकर https://indane.co.in/tarrifs_price.php पर क्लिक करें। वहीं, आपको Show All Market का टैब दिखाई देगा। इस पर आप जैसे ही क्लिक करेंगे। वैसे ही रसोई गैस सिलेंडर के दामों से जुड़ी लिस्ट नीचे जारी कर दी जाएगी।

Related Post

CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का किया शुभारम्भ

Posted by - August 27, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स के स्थापित फूड प्रोसेसिंग और पैकेजिंग प्लांट का…
UKSSSC

गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराने पर महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

Posted by - April 9, 2021 0
जिले के एक निजी अस्पताल में गैर प्रशिक्षित पुरुष कर्मी से प्रसव कराकर लज्जा भंग करने के आरोप में एक…
बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ

योगी सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ चार फरवरी को बुद्धि-शुद्धि महायज्ञ

Posted by - February 2, 2020 0
लखनऊ। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार की नीतियां प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों की विरोधी है। यह आरोप उत्तर प्रदेश बेसिक…