रानी राणा ने कुश्ती में जीता गोल्ड

‘यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स ‘ ग्वालियर की पहलवान रानी राणा ने कुश्ती में जीता गोल्ड

1138 0

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की महिला पहलवान रानी राणा ने एक बार फिर से कमाल कर दिखाया है। रानी ने गुरुवार रात उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ‘यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स 2020’ में गोल्ड मेडल हासिल किया है।

रानी ने गुरु जम्भेश्वर युनिवर्सिटी की पहलवान जीविका को पटखनी देकर गोल्ड मेडल जीता है। बता दें कि रानी राणा ग्वालियर जिले के जखौरा गांव की रहने वाली है, जहां किसी जमाने में बेटियां घर की चार-दीवारी से बाहर नहीं निकलती थीं।

चंबल की रानी ने गोल्ड जीता

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्नर में ‘यूनिवर्सिटी खेलो इंडिया गेम्स 2020’ का आयोजन किया गया। इसमें महिला रेसलिंग में देश के विश्वविद्यालयों से आठ महिला सुपर पहलवान शामिल हुई थीं। ग्वालियर की रानी राणा ने जलंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की तरफ से इस प्रतियोगिता मे भाग लिया था। रानी राणा ने 55 किलो वर्ग में भाग लिया था, जिसमें रानी ने स्वर्ण पदक जीता। रानी के कोच अजय वैष्णव ने बताया इस स्पर्धा में ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के सुपर आठ खिलाड़ियों को ही भाग लेने की पात्रता थी। उन सभी खिलाड़ियों में रानी राणा ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है।

आज ही अपनी डायट में शामिल करें कच्चा प्याज, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर 

छोटे से गांव से निकली रानी ने लहराया परचम

बता दें कि रेसलर रानी ग्वालियर जिले के जखौरा गांव की रहने वाली है। रानी राणा ने बताया कि छोटे से गांव में बेटियों ज्यादा पढ़ना तक नसीब नहीं होता था और छोटी उम्र में ही शादी कर विदा होना पड़ता था। इन हालातों में गांव की किसी बेटी का कुश्ती में करियर बनाना सपने जैसा था। जब उसने कुश्ती में करियर बनाने की बात कही तो घरवाले विरोध में आ गए, लेकिन रानी तैयारी करती रही। रानी के दादा राम सिंह राणा कहते है कि जब रानी ने स्कूल लेवल पर कुश्ती लड़ना शुरु किया तो गांव वाले उसके परिवार वालों को ताना तक देते थे, लेकिन रानी ने इतिहास रचना शुरु किया तो गांव वाले उसकी तारीफ करने लगे हैं।

मेडल जीतने का सिलसिला

पिछले साल रानी राणा ने 55 किलोग्राम वर्ग में नेशनल का गोल्ड मेडल जीता था। महाराष्ट्र के शिरडी में आयोजित नेशनल वुमन रेसलिंग चैंपियनशिप में रानी राणा ने एमपी को ऐतिहासिक कामयाबी दिलाई थी। रानी नेशनल रेसलिंग में गोल्ड मेडल जीतने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला रेसलर बनी थी। रानी राणा पांच सालों तक एमपी की युनिवर्सिटी चैम्पियन रह चुकी हैं और पिछले दो सालों से राजस्थान-मध्यप्रदेश महिला केसरी प्रतियोगिता का खिताब भी जीत रहीं हैं।

Related Post

CM Dhami participated in the 47th All India PR Conference-2025

सरकार और जनता के बीच भरोसेमंद संवाद समय की सबसे बड़ी आवश्यकता: मुख्यमंत्री

Posted by - December 13, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने आज होटल एमरॉल्ड ग्रैण्ड, सहस्त्रधारा रोड, देहरादून में आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक…
Today born Vijaya lakshmi

आज के दिन जन्मी, जानिए कौन थी विजयलक्ष्मी, इनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें

Posted by - August 18, 2020 0
विजयलक्ष्मी पंडित भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन थीं। वो सोवियत संघ में भारत की पहली राजदूत बनीं।…
शरद पवार

शरद पवार बोले- भाजपा दिल्ली चुनाव हारी, इसलिए सांप्रदायिकता को दे रही है बढ़ावा

Posted by - March 1, 2020 0
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने रविवार को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के चुनाव की तैयारी के मद्देनजर मुंबई में…

हज-2022 की तैयारियां शुरू, हजयात्रियों को लेनी होंगी टीकों की दोनों खुराकें

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि हज पर जाने के इच्छुक लोगों…