बार ब्रा देखो

राधिका मदान ‘बार ब्रा देखो’ के समर्थन में, बोलीं- गुस्सा आता है जब ब्रा स्ट्रैप के कारण…

2352 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका मदान का कहना है कि उन्हें उस वक्त बहुत गुस्सा आता है, जब वह देखती हैं कि महिलाओं को आज भी ब्रा-स्ट्रैप जैसी किसी चीज के आधार पर परखा जाता है। राधिका ‘बार ब्रा देखो’ के साथ महिलाओं के समर्थन में आगे आई हैं, जिसमें आज के समय में भी कई बार ब्रा-स्ट्रैप के दिखने के चलते महिलाओं को शर्मसार होना पड़ता है।

ब्रा-स्ट्रैप को लेकर शर्मशार होने के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और इसके साथ ही इसके बारे में बात की जाएगी

यह एमटीवी की अनूठी पहल है, जिसके तहत स्ट्रैप को लेकर शर्मशार होने के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी और इसके साथ ही इसके बारे में बात की जाएगी, ताकि लोग इसे सामान्य तौर पर लें। राधिका ने कहा, “सार्वजनिक परिवाहनों में सफर करने के दौरान या कहीं और भी कई बार हम सभी ने अजीब व भद्दी निगाहों से देखे जाने व गलत तरीके से छूने जैसी चीजों का सामना किया है।

https://www.instagram.com/p/B3j8M4LFP5_/?utm_source=ig_web_copy_link

मुझे  गुस्सा आता है कि आज भी ब्रा-स्ट्रैप के देखे जाने जैसी किसी चीज को लेकर महिलाओं को जाता है परखा 

मुझे यह देखकर गुस्सा आता है कि किस तरह से आज भी ब्रा-स्ट्रैप के देखे जाने जैसी किसी चीज को लेकर महिलाओं को परखा जाता है। इसे काफी पहले ही सामान्य तौर पर लिया जाना चाहिए था।” वह आगे कहती हैं, “कपड़े हमें परिभाषित नहीं करते हैं। यह पूरी तरह से एक महिला की इच्छा पर निर्भर है कि वह क्या पहने और किस तरह से पहने। ‘बार ब्रा देखो’ जैसे किसी पहल के साथ अपनी आवाज उठाकर मैं खुश हूं, जो महिलाओं को सहज महसूस कराने के लिए है।

https://www.instagram.com/p/B9CF4gCF9KA/?utm_source=ig_web_copy_link

इस महिला दिवस को अलग तरीके से मनाएं और ब्रा के स्ट्रैप को दिखाने में अजीब महसूस न करें

आइए, इस महिला दिवस को अलग तरीके से मनाएं और ब्रा के स्ट्रैप को दिखाने में अजीब महसूस न करें। इसमें शर्म की कोई बात नहीं है, इसलिए शर्माने की भी जरूरत नहीं है।” एमटीवी के इस पहल में राधिका इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाओं से उनकी उन कहानियों के बारे में पूछेंगी, जिसमें ब्रा-स्ट्रैप के देखे जाने से उन्हें शर्मसार होना पड़ा।

Related Post

Rising Rajasthan Global Investment Summit

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट से पहले 9 नई नीतियां जारी होंगी

Posted by - December 3, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट (Rising Rajasthan Global…
CM Dhami

श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन मातृभूमि के लिए समर्पित रहा: सीएम धामी

Posted by - July 6, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को  को मुख्यमंत्री आवास में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती…
UCC Report

उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक की यूसीसी रिपोर्ट, चार भाग में हुई जारी, बस एक क्लिक पर जानें डिटेल

Posted by - July 12, 2024 0
देहरादून। हो गई है पीर पर्वत-सी पिघलनी चाहिए, इस हिमालय से कोई गंगा निकलनी चाहिए। सिर्फ हंगामा खड़ा करना मेरा…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विमान उड़ान प्रशिक्षण का शुभारंभ किया, एनसीसी कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

Posted by - March 16, 2025 0
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज आगडीह के हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर एसक्वीएन एनसीसी रायपुर…