दिल्ली हिंसा

दिल्ली हिंसा : सोनिया गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह से मांगा इस्तीफा

899 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में हुई हिंसा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। बुधवार को उनके इस्तीफे की मांग की और कहा कि सरकार को राजधानी में शान्ति बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।

सोनिया गांधी ने हिंसाग्रस्त इलाकों में समय रहते पुलिस की तैनाती नहीं की गयी जिससे कई लोगों को जान गंवानी पड़ी

श्रीमती गांधी ने पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंतनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंसाग्रस्त इलाकों में समय रहते पुलिस की तैनाती नहीं की गयी जिससे कई लोगों को जान गंवानी पड़ी और संपत्ति काे भारी नुकसान पहुंचा। उन्होंने हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस तैनाती करने में जानबूझकर देरी करने का आराेप लगाया।

सोनिया गांधी ने  पूछे पांच सवाल

1- पिछले रविवार से गृहमंभी कहां थे और उन्होंने क्या कदम उठाए?
2- दिल्ली के सीएम क्या कर रहे थे?
3- दंगे वाले इलाके में कितनी फोर्स भेजी गई?
4- पैरामिलिट्री फोर्स बुलाने में इतनी देर क्यों हुई?
5- दिल्ली चुनाव के बाद खुफिया विभाग के पास क्या इनपुट थे?

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने लोगों को भड़काया और दंगे का माहौल बनाया तथा इसकी साजिश रची

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेताओं ने भड़कीले बयान देकर लोगों को भड़काया और दंगे का माहौल बनाया तथा इसकी साजिश रची। उन्होंने कहा कि दंगों के हालात बनाने से पहले भाजपा के नेताओं ने डर और भय का माहौल बनाया। सरकार को इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि श्री शाह दिल्ली हिंसा के लिए सीधे जिम्मेदार हैं और उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

दिल्‍ली हिंसा : हाईकोर्ट जज की दो टूक- कोर्ट में रहते दूसरा 1984 नहीं होने देंगे

श्रीमती गांधी ने कहा कि श्री शाह इस घटना की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा दें क्योंकि इस हिंसा के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटनाएं सोची-समझी साजिश के तहत की गयी है और पुलिस हालात पर काबू नहीं कर पायी। उन्होंने श्री शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की गयी।

Related Post

CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
CM Dhami

सीएम धामी ने “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” में किया प्रतिभाग, पाकिस्तान को दिया कडा संदेश

Posted by - May 17, 2025 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने शनिवार को हल्द्वानी में आयोजित भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफलतापूर्वक चलाए…
World Powerlifting Championship

योगी सरकार की खेल नीति का कमाल: उप्र के गुरु-शिष्य की जोड़ी ने कोलंबो में जीता गोल्ड-सिल्वर मेडल, देश का नाम किया रोशन

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की खेल और युवा कल्याण नीति अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर परिणाम…