अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर की तारीफ

महानायक अमिताभ बच्चन ने रॉकस्टार रणबीर कपूर की तारीफ

879 0

मुंबई। बॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने रॉकस्टार रणबीर कपूर की तारीफ की है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन ,रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है।

फिल्म ब्रह्मास्त्र तीन पार्ट में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर रिलीज होने में अभी  है वक्त

फिल्म की शूटिंग जारी है और फैन्स में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बना हुआ है। तीन पार्ट में बन रही इस फिल्म के ट्रेलर और टीजर रिलीज होने में अभी वक्त है, लेकिन इस दौरान फैन्स को खुश करने के लिए अमिताभ बच्चन ने फिल्म के सेट से चार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1232362327527297024

तस्वीरों में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन सेट पर बैठे बातें करते और वॉक करते दिखाई दे रहे हैं

इन तस्वीरों में रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन सेट पर बैठे बातें करते और वॉक करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही और एक दिलचस्प चीज नजर आ रही है जो क्रोमा बैकग्राउंड है। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है जब मेकर्स को ग्राफिक्स का काम करना होता है।

तस्वीर के कैप्शन में अमिताभ ने लिखा कि मेरे सबसे फेवरेट्स में से एक रणबीर कपूर के साथ काम पर। उनके विशाल टैलेंट को मैच करने के लिए मुझ जैसे चार की जरूरत होती है। अमिताभ की इन चारों तस्वीरों को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है।

Related Post

AR Rahman

संगीतकार एआर रहमान इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कसा शिकंजा, बढ़ी ​मुश्किलें

Posted by - September 11, 2020 0
नई दिल्ली। ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार एआर रहमान मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। उन पर इनकम टैक्स विभाग…
सूरज पे मंगल भारी

‘सूरज पे मंगल भारी’ में मराठी मुलगी बनेंगी फातिमा सना शेख, सामने आया फ़र्स्ट लुक

Posted by - February 14, 2020 0
नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ फेम फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म से फर्स्ट लुक सामने आया है। फातिमा…

रेशमिया ने अपनी फिल्म हैप्पी हार्डी और हीर में रानू को गाना गाने का दिया मौका, देखे वीडियो

Posted by - September 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। रेलवे स्टेशन पर गाना गाने वाली महिला रानू मंडल के पहले गाने ‘तेरी मेरी कहानी ने रिलीज होते…