जाह्नवी कपूर

वहीदा रहमान के गाने पर जमकर नाचीं जाह्नवी कपूर, वीडियो वायरल

1056 0

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने वहीदा रहमान के गाने पर डांस किया है, जिसे जाह्नवी के फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

वहीदा रहमान के एक क्लासिक गाने पर जाह्नवी कपूर  के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर मचाई धूम

जाह्नवी आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। हाल ही में उन्हें वहीदा रहमान के एक क्लासिक गाने पर शानदार डांस करते हुए देखा गया है। जाह्नवी कपूर का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/B8-tSpdnDsq/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में जाह्नवी ब्लू और व्हाइट अनारकली सूट पहले दिखाई दे रही है

जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह वहीदा रहमान के गाने ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में उनके साथ एक और महिला भी नजर आ रही है, जो हूबहू एक जैसे ही डांस स्टेप्स कर रही है। दोनों के डांस को जमकर तारीफें मिल रही हैं। वीडियो में जाह्नवी ब्लू और व्हाइट अनारकली सूट पहले दिखाई दे रही हैं। डांस वीडियो के कैप्शन के साथ जाह्नवी ने लिखा कि जब आप संतुलन खो देते हैं तो आपको अंत को मजबूत बनाने के लिए ओवर ड्रामैटिक तरीका अपनाना पड़ता है।इस वीडियो पर जाह्नवी को राजकुमार राव और अंशुला कपूर जैसे सेलेब्रिटीज का रिएक्शन मिल रहा है।

बात करें वर्क फ्रंट की तो जाह्नवी कपूर, करण जौहर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘तख्त’ की तैयारियों में जुटी हैं। इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर नजर आएंगे। ‘तख्त’ अगले साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। वहीं इस साल जाह्नवी की तीन बड़ी फिल्में ‘गुंजन सक्सेना: कारगिल गर्ल’, राजकुमार राव के साथ ‘रूही आफजाना’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’ आने वाली हैं।

 

Related Post

rishi kapoor

ऋषि कपूर को मिस करते हुए नीतू कपूर ने लिखी यह भावुक कर देने वाली बात

Posted by - August 31, 2020 0
एक्ट्रेस नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने परिवार संग खूबसूरत तस्वीरों को फैन्स के…
फिल्म ‘राधे’

रणदीप हुड्डा बोले- सलमान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ में निगेटिव रोल किया साइन

Posted by - March 14, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा का कहना है कि उन्होंने सलमान खान के कहने पर फिल्म ‘राधे’ साइन की थी।…
Raju Srivastava

नहीं रहे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस

Posted by - September 21, 2022 0
नई दिल्ली। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एम्स में बुधवार सुबह…