कोरोनावायरस

यूपी में बनेगा पुलिस एवं फॉरेंसिक विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

751 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में 11 प्रस्तावों को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बैठक में उत्तर प्रदेश में पुलिस और फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए पुलिस और फॉरेंसिक साइंस विधेयक 2020 के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

प्रदेश का पहला पुलिस और फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय लखनऊ में स्थापित होगा

प्रदेश का पहला पुलिस और फॉरेंसिक साइंस विश्वविद्यालय लखनऊ में स्थापित किया जा रहा है। सरोजनी नगर तहसील क्षेत्र में पंद्रह एकड़ भूमि चिन्हित कर पुलिस मुख्यालय द्वारा शासन को 350 करोड़ का प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

एच1एन1 की चपेट में SC के छह जज, मास्क पहनकर पहुंचे जस्टिस संजीव खन्ना

कैबिनेट में इन प्रस्तावों पर लगी है मुहर

  • बुंदेलखंड विंध्य क्षेत्र में 100 प्रतिशत वाटर पाइपलाइन के लिए 15 हजार करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।
  • बैठक में गृह विभाग, वित्त विभाग और परिवहन विभाग से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
  • बांदा के बबेरू में बस अड्डे के लिए तहसील की जमीन मुहैया कराने पर बनी सहमति।
  • नई दिल्ली स्थित उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यालयों के लिए लीज पर लिए गए सम्मिलित रूप से एक अनावासीय भवन किदवई नगर की अतिरिक्त साज सज्जा का कार्य करने के संबंध में प्रस्ताव कैबिनेट में पास हुआ।
  • विधानसभा क्षेत्र बबेरू में जनपद बस स्टैंड का निर्माण कराने हेतु तहसील मुख्यालय बबेरू पर पुरानी तहसील व परिसर में चिन्हित भूमि परिवहन विभाग को हस्तांतरित किए जाने पर लगी मुहर।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी का अल्मोड़ा में विशाल रोड शो, नगर में जुटा जन सैलाब

Posted by - February 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) शनिवार को मातृ-शक्ति को समर्पित ‘दीदी-भुलि हाथ लगाल, उत्तराखण्ड हौल अमृत काल’ कार्यक्रम…
AK Sharma

22 जनवरी को सभी दीपक जलाकर भगवान राम का करें पूजन, मनाएं दीपावली: एके शर्मा

Posted by - January 14, 2024 0
आगरा/लखनऊ: प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री तथा जनपद आगरा के प्रभारी मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) रविवार को मकर…
Dhami

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

Posted by - November 15, 2022 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत…