Breathing

सांस लेने में होती है तकलीफ, इन उपायों से मिलेगा आराम

296 0

प्रोनिंग’ की सलाह देते हुए कहा है कि यह उन मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी है, जिन्हें सांस (Breathing) लेने में तकलीफ हो रही है। प्रोनिंग किसी मरीज को पीठ से घुमाकर सटीक एवं सुरक्षित तरीके से पेट के बल लाने की प्रक्रिया है, ताकि वह चेहरा नीचे की तरफ कर लेटने की मुद्रा में रहे।

या, ‘प्रोनिंग चिकित्सीय रूप से स्वीकार्य मुद्रा है जिससे सांस लेने में आराम और ऑक्सीजन के स्तर में सुधार होता है। यह सांस की तकलीफ वाले कोविड-19 मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है, खासकर घर में पृथक-वास के दौरान।’ बेट के बल लेटने का महत्व बताते हुए, मंत्रालय ने कहा कि इस आसन से हवा लेने-छोड़ने में सुधार होता है, फेफड़ों की वायु थैलियां खुलती हैं और सांस लेना आसान होता है।’

आगे कहा गया, ‘प्रोनिंग की जरूरत तभी पड़ती है जब मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो और एसपीओ2 (ऑक्सीजन सैचुरेशन) 94 से नीचे चला जाए। एसपीओ2 पर लगातार नजर रखने के साथ ही तापमान, रक्तचार और ब्लड शुगर की निगरानी भी घर में पृथक-वास के दौरान अहम होती है।

खून में ऑक्सीजन का संचार ठीक ढंग से नहीं होने से लक्षण बिगड़ सकते हैं। समय से पेट के बल लिटाना और वेंटिलेशन ठीक रखने से कई जानें बच सकती हैं।

Related Post

यूपी में 623 कोरोना संक्रमित

कोरोना वायरस: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 62, हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Posted by - March 11, 2020 0
नई दिल्ली। इस कोरोना वायरस का प्रकोप भारत में भी बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस से…
Ganga Aarti

गंगा आरती की नई व्यवस्था

Posted by - February 19, 2021 0
सियाराम पांडेय ‘शांत’ गंगा के निर्मलीकरण को लेकर जहां उत्तर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। प्रदेश…