कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की लव आजकल ने इन फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड

954 0

मुंबई।  फिल्म लव आज कल ने बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन को पहली बार दहाई के अंकों में ओपनिंग लेने वाली फिल्म का कलाकार बना दिया है। कार्तिक आर्यन अब तक पांच हिट फिल्में दे चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी की भी ओपनिंग 10 करोड़ रुपये तक नहीं पहुंच सकी​थी, लेकिन लव आजकल ने पहले दिन बाक्स आफिस पर कुल 12.40 करोड़ रुपये कलेक्शन किया है।

फिल्म ने पहले दिन बाक्स आफिस पर कुल 12.40 करोड़ रुपये कलेक्शन किया

अजय देवगन की फिल्म तानाजी और आदित्य रॉय कपूर व दिशा पाटनी की फिल्म मलंग से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला करने उतरी लव आज कल को फिल्म की रिलीज से बने माहौल ने काफी फायदा पहुंचाया है। लोग शुक्रवार को भारी तादाद में रीयल लाइफ के लव पेयर को रील लाइफ में देखने पहुंचे, फिल्म हालांकि तीन हजार से भी कम स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है लेकिन फिर भी फिल्म ने पहले दिन जबर्दस्त ओपनिंग ली।

भगवान आदिनाथ जैन मन्दिर में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू 

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म लव आज कल  पहले दिन के कारोबार के लिहाज से कार्तिक आर्यन की ये अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग है। इससे पहले 2011 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म प्यार का पंचनामा ने पहले दिन सिर्फ 92 लाख रुपये कमाए थे। आंकड़ों के हिसाब से बात करें, तो कार्तिक की फिल्म पति पत्नी और वो उनके करियर की लव आज कल से पहले की सबसे बड़ी ओपनिंग रही जिसने रिलीज वाले दिन 9.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

कार्तिक की अन्य फिल्मों में लुका छिपी की ओपनिंग 8.01 करोड़ रुपये रही। कार्तिक की पहली सौ करोड़ी फिल्म प्यार का पंचनामा 2 ने पहले दिन सिर्फ 6.80 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं सोनू के टीटू की स्वीटी की पहले दिन की ओपनिंग सिर्फ 6.42 करोड़ रुपये रही थी।

Related Post

आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स को भेजा सरप्राइज गिफ्ट, बढ़ाया मनोबल 

Posted by - May 19, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वॉरियर्स का हौंसला बढ़ाते हुये उन्हें सरप्राइज गिफ्ट भेजा है। वैश्विक महामारी जूझ…
वेब सीरीज़ जमतारा- सबका नंबर आएगा

वेब सीरीज़ जमतारा- सबका नंबर आएगा को मिल रही है काफी सराहना

Posted by - January 22, 2020 0
मुंबई।कास्टिंग डायरेक्टर्स विभु गुप्ता और विकास पाल, जिन्होंने 2016 में कास्टिंग बे के साथ कास्टिंग में अपना करियर शुरू किया…
Rajinikanth

रजनीकांत सक्रिय राजनीति के लिए तैयार, 31 दिसंबर को उरतेंगे मैदान में

Posted by - December 3, 2020 0
चेन्नई। तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत (rajinikanth) ने अंतत: गुरुवार को तमाम अटकलों को विराम लगा दिया है। उन्होंने आज…

बॉक्स ऑफिस पर ‘छिछोरे’ हुई रिलीज, स्पेशल स्क्रीनिंग में जमकर मस्ती

Posted by - September 6, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। फिल्म ‘छिछोरे’ आज यानी शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म सुशांत सिंह राजपूत,…