द बैटमैन

‘द बैटमैन’ का फर्स्ट लुक जारी, इस अंदाज में दिखे रॉबर्ट पैटिनसन

975 0

नई दिल्ली। मशहूर सुपरहीरो बैटमैन पर कई फिल्मेें बन चुकी हैं। निर्देशक मैट रीव्स की आने वाली फिल्म ‘द बैटमैन’ की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। अब द बैटमैन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। इसमें द बैटमैन के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘द बैटमैन’ की शूटिंग 28 जनवरी से शुरू

फिल्म ‘द बैटमैन’ की शूटिंग 28 जनवरी से शुरू हो चुकी है। मैट रीव्स ने सोशल मीडिया पर द बैटमैन का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि ये वीडियो कैमरा टेस्ट के लिए है, जिसमें डार्क लाइट में बैटमैन दिखाई देता है। फर्स्ट लुक आने के साथ ही ट्विटर पर #TheBatman ट्रेंड करने लगा।

फिल्म द बैटमैन  25 जून साल 2021 में होगी रिलीज

रॉबर्ट पैटिनसन से पहले क्रिस्चन बेल बेन अफ्लेक और जॉर्ज क्लूनी जैसे कलाकार बैटमैन का किरदार निभा चुके हैं। बैटमैन में जोई क्रैविट्स कैटवूमेन के किरदार में, पॉल डैनो रिडलर के किरदार में, ऐंडी सरकिस अल्फ्रेड पेनीवर्थ के किरदार में, कॉलिन फरेल पेंग्विन के किरदार में और जेफरी राइट जिम गॉरडन के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म 25 जून साल 2021 में रिलीज होगी।

Related Post

Dharmendra

फिल्मों से दूर फार्म हाउस पर यूं जिंदगी जी रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र, देखें -Video

Posted by - October 2, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए फैंस के…

ये रिश्ता क्या कहलाता है की यह अभिनेत्री आज बनेगी मंत्री खानदान की बहू

Posted by - October 14, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। अभिनेत्री मोहना कुमारी सिंह आज यानी 14 अक्टूबर को शादी करने जा रही हैं। वह मोहना उत्तराखंड के…

अपने कठिन प्रयासों से असम का पुन:निर्माण कर रहे हैं सिंगर पापोन

Posted by - August 26, 2019 0
एक रिस्पांसिबल सिटीजन और टैलेंटेड आर्टिस्ट पापोन ने यह साबित कर दिया कि वह एक कितने अच्छे इंसान  है, और जरूरत के…
कोरोना खौफ

आपका वोट कीमती है, यह चुनाव आपके परिवार के अगले पांच साल निर्धारित करता है -अनुपम खेर

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। आज यानी गुरुवार को देश लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मना रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज…
Raju Srivastava

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक

Posted by - September 21, 2022 0
देहरादून। प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शोक व्यक्त…