राफेल डील पर बोले कपिल सिब्बल कहा-सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य देने के लिए सरकार जिम्मेदार

1035 0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की ही तर्ज पर अब कई और दिग्गज कांग्रेसी नेता भी राफेल सौदे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को गलत बताते हुए अपने बयान जारी कर रहे हैं। इसके क्रम में अब कपिल सिब्बल का बयान सामने आया है जिसमे उन्होने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट में गलत तथ्य देने के लिए सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि इसके लिए अटॉर्नी जनरल को पीएसी के सामने बुलाया जाना चाहिए और उनसे पूछा जाना चाहिए कि गलत तथ्य क्यों दिए।’ सिब्बल ने इसे गंभीर मामला बताया।

बता दें कि कपिल सिब्बल ने ये भी कहा कि हम बहुत स्पष्ट हैं कि इन मुद्दों का फैसला किए जाने के लिए सुप्रीम कोर्ट एक उचित मंच नहीं है। हमें सवाल पूछने की जरूरत है। वहीं, कपिल सिब्बल ने बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे दूरबीन खरीदने के लिए कहा गया था। मैं यह बीजेपी अध्यक्ष को गिफ्ट करूंगा। उन्होंने कहा था कि तीन राज्यों में चुनाव के बाद कांग्रेस को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।

साथ ही इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संसद की लोक लेखा समिति के प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल विमान सौदे से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले की पृष्ठभूमि में शनिवार सुबह कहा कि वह पीएसी के सदस्यों से आग्रह करेंगे कि अटॉर्नी जनरल और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक को बुलाकर पूछा जाए कि राफेल मामले में कैग की रिपोर्ट कब और कहां आई है। खड़गे ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह जांच एजेंसी नहीं है। सिर्फ जेपीसी राफेल सौदे की जांच कर सकती है।

गौरतलब है कि खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार ने कोर्ट के समक्ष कैग रिपोर्ट तौर पर गलत जानकारी रखी जिस वजह से इस तरह का निर्णय आया है। लोकसभा में कांग्रेस के नेता ने संवाददाताओं से कहा, ‘राफेल के बारे में न्यायालय के सामने सरकार को जिन चीजों को ठीक ढंग से रखना चाहिए था, वो नहीं रखा। अटॉर्नी जनरल ने इस तरह से पक्ष रखा कि न्यायालय को यह महसूस हुआ कि कैग रिपोर्ट संसद में पेश हो गई है और पीएसी ने रिपोर्ट ने देख ली है।’

Related Post

CM Yogi paid tribute to Om Prakash Rajbhar's mother on her first death anniversary

सम्राट सुहेलदेव का स्मारक भारत की विजय और विदेशी आक्रांताओं के लिए चुनौती का प्रतीक : सीएम योगी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ : महाराज सुहेलदेव ने 1000 साल पहले विदेशी आक्रांता सालार मसूद को तीन लाख की सेना सहित पराजित कर…
CM Yogi

शीघ्रता से करें जन समस्याओं का समाधान, बदमाशों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री

Posted by - February 26, 2025 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विश्व के सबसे बड़े आयोजन प्रयागराज महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व (महाशिव रात्रि) पर…
CM Bhajanlal

राज्य की आर्थिक प्रगति को गति देने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है राइजिंग राजस्थान समिट: भजनलाल शर्मा

Posted by - July 20, 2025 0
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) ने राइजिंग राजस्थान समिट में हुए समझौतों (MoUs) की प्रगति की समीक्षा को लेकर…