रैपर बादशाह

रैपर बादशाह की कार का पंजाब में भयंकर एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे

1666 0

नई दिल्ली। बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह की कार का एक्सीडेंट हो गया है। यह हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है। फिलहाल बादशाह पंजाब में एक फिल्म का शूट कर रहे हैं। ऐसे में शूट के रास्ते में ही ये एक्सीडेंट हुआ है।

हालांकि बादशाह के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि हादसे में बादशाह चोटिल नहीं हुए

हालांकि बादशाह के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर है कि वह सुरक्षित हैं। हाल फिलहाल में बादशाह पंजाब में एमी विर्क के साथ एक फिल्म का शूट कर रहे हैं। ऐसे में शूटिंग के रास्ते में ही राष्ट्रीय राजमार्ग 1 पर सरहिंद और मंडी गोबिंदगढ़ के बीच बादशाह की कार का एक्सीडेंट हुआ है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक कैंटर ने जब आर्मी ट्रक को टक्कर मारी तो 50 से अधिक वाहन आपस में भिड़ गए। ऐसे में बादशाह की गाड़ी भी दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। हादसे में बादशाह चोटिल नहीं हुए हैं।

पाक ने फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को दिया 173 रन का लक्ष्य 

बादशाह एक लंबे वक्त से एक के बाद एक धमाकेदार रैप से सभी को अपना बना चुके हैं दीवाना 

वहीं बता दें कि इस घटना पर अभी तक बादशाह की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है। बात बादशाह के करियर की करें तो बादशाह एक लंबे वक्त से एक के बाद एक धमाकेदार रैप से सभी को अपना दीवाना बना चुके हैं। वहीं पिछले कुछ वक्त से बादशाह फिल्म में भी नजर आ रहे हैं। बादशाह ने हाल फिलहाल में करीबन सभी बॉलीवुड स्टार्स के साथ काम किया है और उनको अपनी धुन पर नचाया है।

Related Post

tapsee

66वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स: ‘गुलाबो सिताबो’ का जलवा, इरफान और तापसी पन्नू बेस्ट एक्टर

Posted by - March 28, 2021 0
मुबई। 66वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स (66th Filmfare Awards) का एलान कर दिया गया है। कोरोना वायरस ने दुनिया में बहुत सी…
जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स में एक माह में पांचवा निवेशक बना केकेआर, किया भारी निवेश

Posted by - May 22, 2020 0
मुंबई। लाॅकडाउन के बावजूद देश के धनकुबेर मुकेश अंबानी के जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों का तांता लगा हुआ है और…
अर्जुन पटियाला

‘अर्जुन पटियाला’ का पोस्टर्स जारी, 26 जुलाई को होगी रिलीज

Posted by - June 19, 2019 0
नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी आगामी फिल्म ‘अर्जुन पटियाला’ के लेकर सुर्खियों में बने…
कोरोना वैक्सीन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन बोले- कोरोना वैक्सीन की चल रही है टेस्टिंग

Posted by - March 17, 2020 0
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस पैर पसराता जा रहा है। मंगलवार तक देश में कोरानावायर से संक्रमित मरीजों की…