दिल्ली विधानसभा चुनाव

शाहीन बाग का धरना इसलिए है कि भारत दुनिया में एक ताकत के रूप में कैसे उभर रहा है?

871 0

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग में शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कूद पड़े हैं। दिल्ली में करावल नगर विधानसभा क्षेत्र से योगी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत की है। इस दौरान योगी ने तमाम मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए उन्होंने शाहीन बाग की भी चर्चा की। वहां डेढ़ महीने से प्रदर्शन पर बैठे लोगों पर योगी ने निशाना साधा है।

बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर के अंदर कांग्रेस को था या शाहीन बाग जैसी घटनाओं में केजरीवाल को है

उन्होंने कहा कि शाहीन बाग का धरना नागरिकता कानून को लेकर नहीं है। ये धरना इस बात को लेकर है कि भारत दुनिया में एक ताकत के रूप में कैसे उभर रहा है? उनकी चिढ़ ये है कि इनके पूर्वजों ने भारत के टुकड़े कर दिए थे, लेकिन आज भारत एक भारत श्रेष्ठ भारत कैसे बन रहा है? इनके पूर्वजों ने भारत की आन बान शान के साथ हमेशा खिलवाड़ किया है। आज आतंकवादियों को बिरयानी नहीं खिलाई जा रही है। बिरयानी खिलाने का शौक या तो कश्मीर के अंदर कांग्रेस को था या फिर बिरयानी खिलाने का शौक शाहीन बाग जैसी घटनाओं में केजरीवाल को है।

दिशा पाटनी ने कहा कि प्यार के बिना आप जिंदगी जी कैसे सकते हैं? 

योगी ने कहा कि ये लोग नारे तो महिला सशक्तीकरण के लगाते थे, लेकिन इसी दिल्ली के अंदर नैना साहनी हत्याकांड भी होता था और तंदूर कांड भी होता था। 1952 में जब कांग्रेस ने छल कपट के चलते धारा 370 को देश के संविधान का हिस्सा बनाया था तो बाबा साहेब ने भी विरोध किया था। तब उन्होंने कहा था कि धारा 370 देश के अंदर विवाद का कारण बनेगी।

योगी ने शाहीन बाग का जिक्र करते हुए लोगों से पूछा कि आप शाहीन बाग चाहते हो या दिल्ली की सुख समृद्धि

योगी ने शाहीन बाग का जिक्र करते हुए लोगों से पूछा कि आप शाहीन बाग चाहते हो या दिल्ली की सुख समृद्धि। उन्होंने कहा मैं दिल्ली में यही समझाने आया हूं कि किस तरीके से मोदी सरकार ने और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मिलकर राम मंदिर का रास्ता साफ कर दिया है? नागरिकता कानून को लेकर जिस तरीके से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, वह देश के लिए अच्छा संदेश नहीं है।

Related Post

गंगा में डेड बॉडीज बह रही थीं और प्रधानमंत्री कहते हैं, यूपी बेस्ट स्टेट है- ममता बनर्जी, पेगासस पर भी घेरा

Posted by - July 22, 2021 0
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा…
CM Vishnudev Sai

सीएम साय ने रथयात्रा का किया शुभारंभ, छेरापहरा का किया पारंपरिक अनुष्ठान

Posted by - July 7, 2024 0
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी में बड़े धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा (Jagannath Rath Yatra) निकाली गई। रायपुर के गायत्री नगर…
CM Dhami

पौड़ी मंडल के अधिकारी नियमित बैठने के लिए रोस्टर जारी करें: सीएम धामी

Posted by - February 27, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने पौड़ी मंडल के अधिकारी को नियमित मंडलीय कार्यालयों में बैठने के लिए रोस्टर जारी करने…
CM Dhami worshiped the cow on the occasion of Govardhan Puja.

गौमाता सनातन संस्कृति और कृषि जीवन का अभिन्न हिस्सा: सीएम धामी

Posted by - October 22, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर…
Kedarnath

खराब मौसम की वजह से केदारनाथ यात्रा में नो एंट्री, श्रद्धालुओं पर लगाया ब्रेक

Posted by - July 10, 2022 0
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है और इसी की कारण जगह-जगह से भूस्खलन की खबरें सामने आ…