ब्लड ग्रुप

हमेशा फिर रहने के लिए अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से ही लें डाइट

921 0

लाइफस्टाइल डेस्क। हमेशा फिट रहने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लोग फिट रहने के लिए जिम और योग का भी सहारा लेते हैं। लेकिन यदि आप एक अच्छी डाइट का सहारा लेते हैं तो शरीर को जरूरी पोषक तत्व जरूर मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि फिट रहने के लिए कैसी डाइट लें…..

बता दें कि हमेशा सभी को अपनी बॉडी के अनुसार ही डाइट लेना चाहिए। ऐसा करने से आप काफी हद तक कई सारी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। लेकिन अगर आप अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेंगे तो बिल्कुल फिट बने रहेंगे।

ब्लड ग्रुप के अनुसार हमारे शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर ब्लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए डायट प्लान फॉलो करने से न केवल आप फिट रहेंगे, बल्कि एसिडिटी, कब्ज जैसी कई समस्याओं से बच सकती हैं।

ब्लड ग्रुप ‘ए’

ब्लड ग्रुप ‘ए’ वाले लोगों की पाचन शाक्ति अन्य ब्लड ग्रुप की तुलना में बहुत कमजोर होती है, इसलिए उन्हें नॉनवेज या कोई हैवी फूड खाने से बचना चाहिए। ऐसा नहीं करने से उन्हें पेट में दर्द हो सकता है या फिर गैस, एसिडिटी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ब्लड ग्रुप ‘बी’

ब्लड ग्रुप ‘बी’ वाले लोगों के लिए खाने में बहुत ज्यादा पाबंदी नहीं होती। ऐसे लोग वेज भी खा सकते हैं और नॉनवेज भी। बी ब्लड ग्रुप वाले लोगों की डाइट में अनाज, दलहन, सब्जियां और मीट शामिल हो सकता है। हालांकि थोड़ा संयम बरतने की भी जरूरत है। ज्यादा नॉनवेज नहीं खाएं, जैसे कि लंच में नॉनवेज ले रहे हैं तो रात में सादा खाना यानी सब्जी के साथ डिनर लें।

रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट का निधन, खेल जगत में बना गम का माहौल 

ब्लड ग्रुप ‘एबी’

‘एबी’ ब्लड ग्रुप वालों में ‘ए’ और ‘बी’ दोनों ब्लड ग्रुप वालों के लक्षण होते हैं। अगर आपका ब्लड ग्रुप एबी है, तो आप दोनों ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट ले सकते हैं। आपको अपनी डाइट में मीट-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही आदि शामिल करना चाहिए। हालांकि महिलाएं शाकाहारी हो तो ज्यादा ठीक रहेगा। महिलाएं चाहें तो प्रोटीन के लिए मछली खा सकती हैं।

ब्लड ग्रुप ‘ओ’

ब्लड ग्रुप ‘ओ’ वाले लोगों का पाचन तंत्र मजबूत होता है, इसलिए वह नॉन वेज आराम से खा सकते हैं। आपका ब्लड ग्रुप भी ओ है तो आप चिकन और मछली के अलावा रेड मीट भी खा सकते हैं। हालांकि आपको डेयरी प्रोडक्ट ज्यादा नहीं खाना चाहिए।

Related Post

आमिर ने फैन्स से ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में काम करने के लिए नहीं मांगी, आखिर मामला क्या है?

Posted by - September 5, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने ट्विटर पर एक ऐसी पोस्ट कर दी है कि उन्हें माफ़ी…

आराम भरी जिंदगी और अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती है ये महिला

Posted by - August 10, 2019 0
लखनऊ डेस्क। बर्नी एसेलेस्टोन की बेटी टमारा एसेलेस्टोन ऐशो आराम भरी जिंदगी और अपनी लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती…

वैक्सिंग के बाद छोटे बाल से हैं परेशान, तो ऐसे दूर करें समस्या

Posted by - March 5, 2024 0
जल्दी-जल्दी में वैक्सिंग (Waxing) कराने से अक्सर छोटे-छोटे बाल रह जाते हैं। जिन्‍हें इनग्रोन हेयर कहते हैं। हममें से अधिकांश…