कोबी ब्रायंट

कोबी ब्रायंट की मौत पर बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया किया दुख जाहिर

970 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। बीते कल रविवार को रिटायर्ड बास्केटबॉल स्टार कोबी ब्रायंट की अपने निजी हैलिकॉप्टर से कोहरे के चलते हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे के दौरान कोबी ब्रायंट के साथ इनकी 13 साल की बेटी और अन्य आठ लोग भी थे। इन सभी नौ लोगों की मौत हो गयी। जब यह खबर सभी को पता चला तो उनके फैंस समेत पूरे खेल जगत में गम का माहौल बना हुआ हैं। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया है।

अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर कोबी के निधन पर दुख जाहिर किया है। अभिषेक ने लिखा,  ‘नहीं…मैं कोबी के बारे सुनकर शॉक में हूं। वे कुछ महान लोगों में से थे और सभी के लिए एक प्रेरणा थे। मुझे बहुत बुरा लग रहा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को इस मुश्किल घड़ी से निकलने की शक्ति मिले। कोबी ब्रायंट के लिए मुझे विश्वास नहीं हो रहा।’

https://www.instagram.com/p/B7zaOfrpdPg/?utm_source=ig_web_copy_link

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने भी कोबी ब्रायंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी है। रणवीर सिंह के पोस्ट पर भी सोशल मीडिया यूजर्स दुख जाहिर कर रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B7y9EDTBxPA/?utm_source=ig_web_copy_link

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कोबी ब्रायंट के निधन पर दुख जाहिर किया है। प्रियंका ने कोबी की तस्वीर शेयर करने के साथ ही एक भावुक मैसेज भी लिखा है। प्रियंका के अलावा निक ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

https://www.instagram.com/p/B7zKiVTJ6NF/?utm_source=ig_web_copy_link

अर्जुन कपूर

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सोशल मीडिया पर कोबी ब्रायंट को याद किया है। अर्जुन ने कोबी की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।

https://www.instagram.com/p/B7zG5mXJ0zn/?utm_source=ig_web_copy_link

Related Post

sahid kapoor wife meera

जानिए पति शहीद कपूर को मीरा राजपूत इस नाम से पुकारती है, यह जानकर आप भी देंगे मुस्कुरा

Posted by - August 29, 2020 0
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के चहेते कपल्स में से एक हैं। मीरा संग शाहिद ने साल 2015 में…
lata mangeshkar

लता दीनानाथ मंगेशकर ग्रामोफोन रिकॉर्ड संग्रहालय में मिलेगा 7 हजार 600 गीतों का दुर्लभ संग्रह

Posted by - November 17, 2019 0
इंदौर। वर्तमान इंटरनेट युग में चंद पलों में मौसिकी का बड़ा खजाना आसानी से खोला जा सकता है, लेकिन वह…