निर्भया कांड: तीनों दोषियों के वकील एपी सिंह ने प्रशासन पर लगाए आरोप

986 0

नई दिल्ली। निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा होने से पहले हर रोज कुछ न कुछ मुद्दा सामने आ ही जा रहा हैं। उसी तरह आज भी एक नया मामला सामने आया। निर्भया के दोषियों के वकील एपी सिंह ने आज शुक्रवार को एक बार फिर पटियाला हाउस कोर्ट का रुख किया है। दरअसल, तीनों में विनय की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज हो चुकी है। अब उसे दया याचिका दाखिल करनी है।

वहीं पवन और अक्षय को क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका दोनों दायर करने हैं। इसीलिए इस बार वकील एपी सिंह ने एक आवेदन डालते हुए अदालत से कहा है कि तिहाड़ प्रशासन ने अभी तक उन्हें वो कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिससे वह दोषी विनय, पवन और अक्षय की क्यूरेटिव पिटीशन और दया याचिका दाखिल कर सकें।

तीनों के वकील एपी सिंह ने बताया कि जेल से कागजात नहीं मिलने की याचिका दाखिल करने में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि बुधवार को वह मुवक्किलों से मिलने जेल पहुंचे, लेकिन काफी देर तक मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि सुधारात्मक याचिका में नए तथ्य देने होते हैं, इसलिए जेल प्रशासन से दोषियों के अच्छे कार्यों का ब्यौरा मांगा है।

बढ़ती उम्र के लक्षणों से लड़ने में फायदेमंद और कई गुणों से भरपूर है गाजर का जूस

एपी सिंह ने कहा कि विनय ने जेल में एक तनावग्रस्त कैदी को खुदकुशी से बचाया है। उसने कई अच्छी पेंटिंग बनाई हैं। ब्लड डोनेशन कैंप में शामिल हुआ। वहीं, अक्षय जेल में सुधार कार्य के तहत चलाए जा रहे योगा शिविर में शामिल हुआ।

अब तीनों दोषियों की सुधारात्मक याचिका होगी दाखिल

निर्भया मामले के तीन दोषी विनय, अक्षय और पवन एक-दो दिन में सुप्रीम कोर्ट में सुधारात्मक याचिका दाखिल करेंगे। इसमें तीनों जेल में अपने व्यवहार में सुधार का जिक्र कर फांसी की सजा उम्रकैद में बदलने की मांग करेंगे।

Related Post

pm modi

पीएम मोदी का पुर्तगाल दौरा रद्द, अगले महीने भारत-ईयू समिट में लेने वाले थे हिस्सा

Posted by - April 20, 2021 0
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को देश में संक्रमण…
Entire family of Aaj Tak journalist murdered

छत्तीसगढ़ में अब आजतक के पत्रकार के पूरे परिवार की हत्या, जमीन विवाद में माता-पिता और भाई को कुल्हाड़ी से काटा

Posted by - January 10, 2025 0
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और…

उत्तराखंड: चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद, अब तक इतने श्रद्धालुओं ने किया दर्शन

Posted by - November 5, 2019 0
देहरादून। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चार धाम में से तीन धामों के कपाट बंद हो चुके हैं। इस बार…
मायावती

महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ, कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है?

Posted by - December 15, 2019 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट…