दीपिका पादुकोण

दीपिका बोलीं-मेरे प्यार और नफरत के रिश्ते ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, ‘डिप्रेशन गंभीर बीमारी’

799 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को अपनी फिल्म छपाक से जैसी उम्मीदें थी, उतना तो कमाल नहीं कर पाई है, लेकिन हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बना चुकीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नई ऊंचाइयों तो निरतंर छू रही हैं। दीपिका को हाल ही में दावोस में क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें ये पुरस्कार मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने में उनके योगदान के लिए दिया गया है। दीपिका एकमात्र भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्हें दावोस शिखर सम्मेलन में ये सम्मान मिला है।

https://www.instagram.com/tv/B7jNF5aAy8m/?utm_source=ig_web_copy_link

ये अवॉर्ड संस्कृति और समाज को आगे ले जा रहे लोगों और नेताओं को दिया जाता है, जो अपने योगदान से विश्व की बेहतर बना रहे हैं और लगातार बदलाव ला रहे हैं। दीपिका ने इस सम्मान को लेने के बाद कहा, मेरे प्यार और नफरत के रिश्ते ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैं इससे पीड़ित हर किसी को बताना चाहता हूं कि आप अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर विश्व अर्थव्यवस्था पर अवसाद और मानसिक बीमारी का अनुमानित प्रभाव है।

https://www.instagram.com/p/B7jq7msjbd5/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका के अवॉर्ड लेने का वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है। खुद दीपिका ने भी इस अवॉर्ड के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में दीपिका पर्पल कलर की खूबसूरत ड्रेस पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने हाथ में इस खूबसूरत अवॉर्ड को थामा हुआ है। तस्वीर का साझा करते हुए उन्होंने इसे एक कैप्शन भी दिया है, उन्होंने लिखा कि ‘crystalaward 2020’अविभूत हूं।

इस सम्मान के लिए दीपिका को बधाइयां भी दी जा रही हैं। कुछ ही घंटों में 10 से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।

Related Post

High court

यूपी सरकार के जवाब से असंतुष्ट हाईकोर्ट, मुख्य सचिव से कोरोना पर मांगा हलफनामा

Posted by - March 17, 2020 0
लखनऊ। कोरोनावायरस से निपटने की तैयारी मामले में हाईकोर्ट ने यूपी सरकार के जवाब से अंतोष जाहिर किया है। बता…
हरीश शेट्टी

हरीश शेट्टी के अंबागोपाल फाउंडेशन नामक कैंसर पहल को बॉलीवुड और राजनीतिक सेलिब्रिटीज ने किया सपोर्ट

Posted by - February 6, 2020 0
बॉलीवुड और पॉलिटिकल जगत की जानी मानी हस्तियां मुंबई में हरीश शेट्टी के अंबागोपाल फाउंडेशन नामक कैंसर पहल के लॉन्च को…

‘द फेवरेट’ को ‘बाफ्टा’ में मिले 12 नामांकन,आज होगा पुरस्कारों का ऐलान

Posted by - January 10, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटिश रॉयल ड्रामा ‘द फेवरेट’ को इस साल ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार में 12 श्रेणियों में नामांकित किया…
पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

पुलिस को नहीं मिल पा रहा धनंजय का कोई सुराग

Posted by - April 5, 2021 0
पूर्व प्रमुख अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपित पूर्व सांसद धनंजय सिंह की तलाश में लखनऊ पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। छापेमारी करने जा रही पुलिस टीम बैरंग वापस लौट रही हैं। शनिवार को जौनपुर में उसके कालीकुत्ती स्थित आवास व अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी  थी लेकिन उसके न मिलने पर पुलिस टीम को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा था। इसके अलावा पुलिस टीमों ने राजधानी में धनंजय के करीबी लोगों के ठिकानों पर भी छापेमारी की है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। मालूम हो कि सूबे की राजधानी लखनऊ में गत छह जनवरी को मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मुठभेड़ में मारे जा चुके अजीत सिंह हत्याकांड के शूटरों में एक कन्हैया विश्वकर्मा उर्फ गिरधारी उर्फ डाक्टर के बयान के आधार पर लखनऊ पुलिस ने धनंजय सिंह को साजिशकर्ता के तौर पर आरोपित किया था। पुलिस को चकमा देकर धनंजय सिंह ने पिछले महीने पुराने केस में एमपीएमएलए कोर्ट प्रयागराज में आत्मसमर्पण कर दिया था। नैनी सेंट्रल जेल से उसे फतेहगढ़ सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया था। महाराष्ट्र में कोरोना से हालात बेकाबू, सरकार का नाइट कर्फ्यू, वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान जब तक लखनऊ पुलिस उसे अजीत हत्याकाण्ड में वारन्ट लेती तब तक गत 31 मार्च को एमपीएमएलए कोर्ट से जमानत मंजूर हो जाने पर वह गुपचुप तरीके से जेल से रिहा हो गया था। इसे लेकर लखनऊ पुलिस की खूब किरकिरी हुई। इसके बाद से लखनऊ पुलिस अजीत हत्याकाण्ड में उसे आरोपी मानकर लगातार  छापेमारी कर रही है लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इसी कड़ी में धनंजय सिंह की तलाश में शनिवार को जौनपुर गयी लखनऊ पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर उसके कालीकुत्ती स्थित आवास पर दबिश दी थी। वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में जमैथा निवासी करीबी आशुतोष सिंह के दीवानी कचहरी रोड स्थित आवास पर भी छापेमारी की थी। पूर्व सांसद के गृह गांव सिकरारा थाना क्षेत्र के बनसफा गांव में भी दबिश दी गयी। मालूम हो कि शनिवार को धनजंय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था।