हर ड्रेस के साथ जंचेंगे ये खूबसूरत हेयरस्टाइल

450 0

किसी खास मौके पर सिर्फ आउटफिट की बदौलत खूबसूरत दिखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन सिर्फ अगर आप बालों के साथ थोड़ा एक्सपेरिेमेंट कर लें तो रही-सही सारी कसर इससे पूरी की जा सकती है। तो हाथों में मेहंदी से लेकर रात को पहने जाने वाले आउटफिट्स तक डिसाइड हो चुके होंगे, लेकिन बालों को लेकर अभी तक हेयरस्टाइल (Hairstyle) प्लान नहीं किया तो जरा इधर डालें एक नजर। यहां दिए गए हेयरस्टाइल (Hairstyle) को घर में आसानी से आप खुद बना सकती हैं वो भी मिनटों में।

साइड बन

ट्रेडिशनल हो या वेस्टर्न हर एक के साथ बिंदास होकर साइड बन हेयरस्टाइल करें ट्राय। मेसी साइड बन हर एक फेस टाइप को सूट करता है। इसे और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए इसमें फ्लॉवर्स, हेयर चेन जैसी और भी दूसरी तरह की हेयर एक्सेसरीज़ ट्राय कर सकती हैं।

बीडेड चोटी

चोटी का फैशन एक बार फिर से चलन में है। साथ ही यह काफी समय तक रहने वाला है। इसमें सिर्फ थोड़ा सा बदलाव आया है। अगर बाल लंबे हैं तो चोटी में कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जा सकते हैं। मेसी लुक चाहती हैं तो थोड़ी अव्यवस्थित और टेढ़ी-मेढ़ी चोटी कर सकती हैं। पार्टी के लिए कुछ अलग ढंग से तैयार होना चाहती हैं तो बीडेड स्टाइल चोटी एकदम मुफीद होगी। यह बनाने में भी आसान है। बाल छोटे हैं तो आप क्लीन पोनी बनाकर आर्टिफिशियल बाल अटैच कर सकती हैं।

फिश टेल ब्रेड

फिश टेल ब्रेड भी साड़ी हो या सूट या फिर लहंगा हर एक आउटफिट पर जंचेगा। बहुत छोटे तो नहीं लेकिन मीडियम और लंबे बालों के लिए ये हेयरस्टाइल एकदम बेस्ट है। इसमें आप चाहें तो बीड्स या और भी दूसरी हेयर एक्सेसरीज़ भी लगाकर इसे और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

Related Post

दीपिका पादुकोण

छपाक’ के प्रमोशन के लिए दीपिका ने सर्दी के मौसम में पहने ये स्टाइलिश स्वेटर्स

Posted by - January 8, 2020 0
लाइफस्टाइल डेस्क। बॉलीवुड के सभी सितारे अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं साथ ही वह…
Maharastra

महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

Posted by - April 7, 2021 0
औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 (covid 19) से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही…