निर्भया केस

निर्भया केस: राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका की खारिज, अब फांसी पक्की

965 0

नई दिल्ली। निर्भया केस के दोषी मुकेश की दया याचिका गृह मंत्रालय ने गुरुवार रात राष्ट्रपति को भेजी गई थी, जिसे शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने खारिज कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति से इस याचिका को खारिज कर मौत की सजा बरकरार रखने की सिफारिश की थी। अब कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति ने मुकेश की दया याचिका खारिज कर दी है। इसके साथ ही मुकेश की फांसी 22 जनवरी को तय मानी जा रही है।

क्या बोलीं निर्भया की मां?

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की तारीख आने के बाद भी दोषियों की लेटलतीफी और नियम-कानून के चलते दोषियों की फांसी में देरी होती दिख रही है। उससे निर्भया की मां काफी परेशान हैं। शुक्रवार को तो वह एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में फूट-फूटकर रोने लगीं।

‘सिटाडेल’ में ब्रिटेन के इस एक्टर के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा 

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि जिस तरह मेरी बच्ची की मौत पर राजनीति हो रही है वह ठीक नहीं है

इस मामले में जिस तरह गुरुवार को भाजपा और आम आदमी पार्टी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। उससे निर्भया की मां आशा देवी बहुत आहत हैं। उन्होंने कहा कि इतने साल तक मैं राजनीति पर कभी नहीं बोली, लेकिन आज कहती हूं कि जिस तरह मेरी बच्ची की मौत पर राजनीति हो रही है वह ठीक नहीं है।

आशा देवी ने कहा कि अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि जब 2012 में घटना हुई तब इन्हीं लोगों ने हाथ में तिरंगा लिया और काली पट्टी बांधी, खूब रैलियां कीं, खूब नारे लगाए। लेकिन आज यही लोग उस बच्ची की मौत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कोई कह रहा आप ने रोक दिया, कोई कह रहा है मुझे पुलिस दे दीजिए दो दिन में रोक के दिखाऊंगा।

प्रधानमंत्री जी दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर लटकाइए और देश को दिखाइए कि हम देश के रखवाले हैं, महिला की सुरक्षा करने वाले हैं

आशा देवी ने आगे कहा, तो अब मैं जरूर कहना चाहूंगी कि ये अपने फायदे के लिए दोषियों की फांसी को रोके हैं। हमें इस बीच में मोहरा बनाया, इन दोनों के बीच में मैं फंसी हूं। तो मैं कहना चाहती हूं खासकर प्रधानमंत्री जी से कि आपने 2014 में आपने बोला था, ‘बहुत हुआ नारी पर वार, अबकी बार मोदी सरकार’। मैं साहब आपसे हाथ जोड़कर कहना चाहती हूं कि जिस तरह से आप दोबारा सरकार में आए हैं, जिस तरह से आपने हजारों काम किया। इस कानून का संशोधन कीजिए क्योंकि कानून बनाने से नहीं होगा। मैं आपसे हाथ जोड़कर कहना चाहती हूं कि एक बच्ची की मौत के साथ मजाक मत होने दीजिए, उन दोषियों को 22 जनवरी को फांसी पर लटकाइए और देश को दिखाइए कि हम देश के रखवाले हैं, महिला की सुरक्षा करने वाले हैं।

Related Post

CM Dhami released the souvenir of Uttaranchal Press Club

मुख्यमंत्री ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की स्मारिका का विमोचन किया

Posted by - May 30, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास में हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तराचंल प्रेस क्लब द्वारा…

देशभर में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को आज से लगेगी मुफ्त में कोरोना का टीका, रजिस्ट्रेशन अनिवार्य नहीं

Posted by - June 21, 2021 0
कोरोना संकट से जूझ रहे भारत में 21 जून से मुफ्त टीकाकरण की शुरुआत हो रही है, पीएम नरेंद्र मोदी…
दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

दूसरे दिन 100 से अधिक शोध पत्रों का किया प्रस्तुतीकरण

Posted by - March 18, 2021 0
प्रो. अनिल शुक्ला पूर्व कुलपति, एमजेपी रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली ने कहा कि शारीरिक शिक्षा और खेल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति…
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय से कुंभकार समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात

Posted by - December 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कुंभकार…
CM Dhami

चमोली में युवती से छेड़छाड़ पर मुख्यमंत्री सख्त, बोले- इस तरह की घटना को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

Posted by - September 1, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली में एक युवक की ओर से स्थानीय नाबालिग युवती के साथ…