नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी

नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी बोले- अमीरों पर लगना चाहिए ज्यादा टैक्स

915 0

नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने एक न्यूज चैनल के साथ खास बातचीत की है। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कोई भविष्यवाणी करने के बजाय उपाय पर फोकस करना चाहिए। बनर्जी और डुफ्लो इसे “Quite Economics” कहते हैं। अर्थशास्त्र का नोबल जीतने वाले ये पहली दंपत्ति है। प्रोफेसर अभिजीत बनर्जी और प्रोफेसर एस्थर डफ्लो का मानना है कि सुपर रिच लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए।

अमीरों पर ज्यादा टैक्स लगाने की वकालत

अभिजीत बनर्जी ने भी वेल्थ टैक्स की वकालत की है। उन्होंने कहा कि इंडिया में वेल्थ टैक्स लगाना बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि लोगों के पास काफी रियल एस्टेट प्रॉपर्टी है। लिहाजा उनपर वेल्थ टैक्स लगाना लॉजिकल है।

मांग बढ़ाने के बारे में बनर्जी ने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च किया जाए ताकि रोजगार बढ़े। इंडिया के बारे में यह बिल्कुल सही है कि यहां इंफ्रास्ट्रक्चर और इनकम ग्रोथ के बीच संबंध है। डफ्लो ने कहा कि यह उस हाथी की कहानी की तरह है, जिसमें अगर आप पिछले तीन दशक में सबसे गरीब लोगों की आमदनी को देखेंगे तो पता चलेगा कि उसमें काफी बढ़ोत्तरी हुई है।

यह हाथी के पीछे का हिस्सा है। हालांकि अगर आप अमीर लोगों को देखेंगे तो पता चलेगा कि उनकी आमदनी भी बढ़ी है। यह हाथी की सूड़ है। यानी यह दो अलग-अलग दुनिया है। इन दोनों के बीच में रहने वाला सबसे ज्यादा पिसता है।

डफ्लो ने कहा भविष्य में जरूरत इस बात की है कि गरीबों का फायदा ज्यादा हो और यह फायदा उन्हें आगे भी मिलता रहे क्योंकि वह बहुत गरीब हैं। इसके साथ ही टॉप इनकम क्वालिटी में बहुत ज्यादा तेजी न हो, इसका भी ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा, इसकी शुरुआत हम वेल्थ टैक्सेशन से कर सकते हैं। ज्यादा आमदनी वाले लोगों पर ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। इसके साथ ही गरीबों के बीच उस रकम का सही तरीके से डिस्ट्रिब्यूशन होना चाहिए।

Related Post

CM Nayab

झूठ बोलकर लोगों को भटकाने का काम राहुल गांधी और कांग्रेस के डीएनए में: नायब सैनी

Posted by - July 2, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) राहुल गांधी के संसद में दिए गए बयानों को लेकर…
Ram Sagar, the first beneficiary of Zero Poverty, got a job

जीरो पावर्टी के पहले लाभार्थी राम सागर को मिली अशोक लीलैंड में नौकरी, खिल उठा परिवार का चेहरा

Posted by - February 6, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार की जीरो पावर्टी स्कीम (Zero Poverty Scheme) की पहली लाभार्थी लखनऊ के रूबी के परिवार ने गरीबी…
CM Yogi heard the problems of 200 people

जनता दर्शन में सीएम योगी लोगों से बोले- घबराइए मत, होगी प्रभावी कार्रवाई

Posted by - November 1, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में…

बॉम्बे हाईकोर्ट ने नए आईटी नियमों पर लगाई रोक, कहा- अभी इसकी कोई जरूरत नहीं

Posted by - August 15, 2021 0
कानून समाचार पोर्टल ‘द लीफलेट’ और पत्रकार निखिल वागले द्वारा दायर की गई याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने उन्हें आंशिक…